हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनआई एक्ट मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार II
हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एनआई एक्ट मामले में उद्घोषित अपराधी गिरफ्तार II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा अदालत के आदेशों की अवहेलना कर लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहे उद्घोषित अपराधियों (पी.ओ.) के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में थाना शहर पुलिस की टीम ने एनआईए एक्ट (Negotiable Instruments Act) के मामले में अदालत द्वारा पी.ओ. घोषित आरोपी सुशील कुमार निवासी हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस के अनुसार आरोपी सुशील कुमार को संबंधित मामले में अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधी घोषित किया गया था। थाना शहर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry
एसपी हिसार का संदेश: अदालत द्वारा घोषित पी.ओ. अपराधियों को किसी भी सूरत में कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। हिसार पुलिस ऐसे आरोपियों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है। कानून और न्यायिक प्रक्रिया से बचने का प्रयास करने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। #newstodayhry @newstodayhry



