लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा II
लंबे समय से गिरफ्तारी से बच रहा आरोपी पुलिस के हत्थे चढ़ा II

हिसार-(अमित कुमार):- हिसार पुलिस द्वारा अदालत से उद्घोषित अपराधियों (पी.ओ.) की धरपकड़ के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत थाना सदर हिसार पुलिस की टीम ने वर्ष 2023 के लड़ाई-झगड़े के एक मामले में अदालत द्वारा पी.ओ. घोषित आरोपी अमन निवासी गांव तलवंडी राणा, हिसार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार अदालत में पेश किया, जहां अदालत के आदेशानुसार उसे हिसार जेल भेज दिया गया।
एसपी हिसार का सख्त संदेश:- अदालत द्वारा उद्घोषित अपराधियों को कानून से बचने का कोई मौका नहीं दिया जाएगा। जो आरोपी न्यायिक प्रक्रिया से बचने के लिए फरार रहते हैं, उनकी गिरफ्तारी के लिए हिसार पुलिस लगातार प्रयासरत है। ऐसे सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर कानून के समक्ष पेश किया जाएगा। #newstodayhry @newstodayhry




