Haryana
Trending

PWD मंत्री रणबीर गंगवा का दावा 5 हजार किमी टूटी सड़कें दिसंबर तक होंगी दुरुस्त II

PWD मंत्री रणबीर गंगवा का दावा 5 हजार किमी टूटी सड़कें दिसंबर तक होंगी दुरुस्त II

फतेहाबाद-(राजेश भाम्भू):- प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य मंत्री रणबीर गंगवा पहुंचे फतेहाबाद, कहां प्रदेश की सभी सड़कों का रख रखाव दिसंबर तक हो जाएगा पूरा, 10 हजार से ऊपर की आबादी के गांवों को महाग्राम योजना में लेकर शहरों की तर्ज पर बिजली, पानी जैसी दी जा रही हैं सुविधाएं, प्रदेश की 5 हजार किलोमीटर की खराब हो चुकी सड़कों का काम इस वर्ष वर्क प्रोग्राम होगा पूरा, बरसात के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत के लिए विभाग को दिए जा चुके हैं सख्त निर्देश, दिसंबर तक किसी सड़क में नहीं होगा खड्डा, जहां पानी की कमी है अथवा आबादी बढ़ गई है वहां किया जा रहा है नए जलघरों का निर्माण प्रदेश के पीडब्ल्यूडी एवं जनस्वास्थ्य मंत्री आज फतेहाबाद के दौरे पर रहे। फतेहाबाद की पुलिस लाइन में स्वतंत्रता दिवस समारोह में बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ध्वजारोहण किया अैर परेड़ की सलामी ली। उन्होंने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान वे कार्यकर्ताओं से भी मिले। मीडिया से बात करते हुए प्रदेश की सड़कों को लेकर पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर ने कहा है कि प्रदेश की करीब 30664 किलोमीटर सड़कों के रखरखाव का कार्य विभाग की ओर से निरंतर किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि करीब 15000 किलोमीटर की सड़कों की मेंनटेंस हो चुकी है। जबकि 6000 किलोमीटर सड़कों पर रखरखाव का काम चल रहा है। वहीं उन्होंने बताया कि प्रदेश में करीब 5 हजार किलोमीटर सड़कें ऐसी भी थी जिनकी हालत बिलकुल ही खराब हो चुकी है। ऐसी सड़कों को इस वर्ष के वर्क प्रोग्राम में लिया जा चुका है। रणबीर गगंवा ने बताया कि कुल 6500 किलोमीटर की ऐसी सड़कें हैं जिन्हें इस वर्ष दिसंबर के अंत तक पूरी तरह से तैयार कर दिया जाएगा। बरसात के सीजन में सड़कें की दयनीय हालत पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि वर्षा के कारण जहां भी जलजमाव होता है वहां सड़कों को नुकसान होता है। उन्होंने बताया कि विभाग को इस बारे में सख्त निर्देश जारी किए गए हैं कि विभाग इन हालतों से निपटने के लिए अपनी जेसीबी मशीन तैयार रखें और जहां भी सड़कों पर खड्डे हुए हैं उन्हें तुरंत भरें। उन्होंने दोहराया कि दिसंबर अंत तक प्रदेश की सभी सड़कों का रखरखाव का काम पूरा कर लिया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button