Haryana
Trending

यमुना का पानी घुसा फरीदाबाद के बसंतपुर में 50 से ज्यादा घरों में बाढ़ जैसे हालात II

यमुना का पानी घुसा फरीदाबाद के बसंतपुर में 50 से ज्यादा घरों में बाढ़ जैसे हालात II

फरीदाबाद-(शिवम् शर्मा):- फरीदाबाद के गांव बसंतपुर में 50 घरों से भी ज्यादा में यमुना का पानी घुसने से बने बाढ़ के हालात यमुना नदी में बने दिल्ली ओखला बैराज से 50000 क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद फरीदाबाद के निचले इलाके में लगातार पानी का जलस्तर खतरे के निशान से भी ऊपर आ चुका है इसके चलते बसंतपुर इलाके में बने मकान में पानी घुसना शुरू हो गया फरीदाबाद में हर साल जब भी यमुना नदी का जलस्तर बढ़ता है तो सबसे पहले बसंतपुर में बाढ़ जैसे हालात पैदा हो जाते हैं क्योंकि यह कॉलोनी यमुना की तलहटी में बसाई गई है फिलहाल यहां पर प्रशासन ने लोगों को घर खाली करने के आदेश दिए हैं और जिला प्रशासन की टीम स्थिति पर नियंत्रण बनाए रखने के लिए सिंचाई विभाग की टीम क्षेत्र में लगातार लोगों को जागरूक करने के लिए मुनादी कर रही है वही मौके पर एनडीआरएफ और स्वास्थ्य विभाग समेत तमाम टीमें डटी हुई है और स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button