Haryana
Trending

कोकिलावन दर्शन से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत II

कोकिलावन दर्शन से लौटते समय सड़क हादसे में दो युवकों की दर्दनाक मौत II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल कोसीकला कोकिलावन शनि पावन धाम के दर्शन कर लौट रहे दो बाइक सवार युवकों की राष्ट्रीय राजमार्ग 19 पर सराय फ्लाईओवर के निकट सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सूचना मिलते ही मुंडकटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नागरिक अस्पताल पलवल पहुंचाया। बल्लभगढ़ के गांव जाजरु की शिव कॉलोनी निवासी मोहन लाल के घर उस समय मातम छा गया। जब उन्हें पता चला कि उनके जवान बेटे देवेंद्र की जिसका विवाह 4 दिसंबर को होना है, सड़क हादसे में मौत हो गई है। नागरिक अस्पताल पलवल में मौजूद मोहनलाल ने बताया कि उनके पुत्र देवेंद्र का 4 दिसंबर को विवाह होना था। बारात दिल्ली जाने थी। हलवाई टेंट वाले को एडवांस दिया जा चुका हैं। ऐसे में उन पर मुसीबतों का पहाड़ टूट पड़ा है। उन्होंने बताया उनका 24 वर्षीय बेटा देवेंद्र और उसका दोस्त तैंतीस वर्षीय दीपक बाइक पर सवार होकर कोकिलावन धाम पर शनि देव के दर्शन कर लौट रहे थे। उसी दौरान एक अज्ञात वाहन की टक्कर में दोनों की मौत हो गई। इस मामले के जांच अधिकारी सब इंस्पेक्टर सुरेश कुमार ने बताया कि सराय के फ्लाईओवर के निकट एक वाहन की चपेट में आकर दो युवकों की मौत की सूचना पर वह मौके पर पहुंचे और शव को नागरिक हस्पताल पलवल भिजवाया। उन्होंने बताया शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया गया है और शवों का पोस्टमार्टम कराकर उनके परिजनों को सौप दिया गया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button