Haryana
Trending

पलवल में 500 किलो नकली पनीर बरामद ड्रमों में अनहाइजीनिक तरीके से की जा रही थी सप्लाई II

पलवल में 500 किलो नकली पनीर बरामद ड्रमों में अनहाइजीनिक तरीके से की जा रही थी सप्लाई II

पलवल-(निकुंज गर्ग):- पलवल शहर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सेक्टर 2 पुलिस चौकी टीम ने लोगों की मदद से एक ईको गाड़ी में ड्रमों के अंदर बिना स्वच्छता के नियमों का पालन कर रखा 500 किलो पनीर बरामद कर आरोपी को काबू किया है। मौके पर खाद सुरक्षा अधिकारी को भी कार्रवाई के लिए बुलाया गया हरियाणा के पलवल से सटे मेवात से पलवल,फरीदाबाद,गुरुग्राम और दिल्ली जैसे शहरों के बड़े बड़े होटलों एवं कैटरिंग वालो को दूध उत्पादों की सप्लाई बड़े स्तर पर की जाती है। हालांकि इस तरह के सप्लाई होने वाले खोवा,पनीर पर अक्सर सवाल भी उठते रहे है, कार्यवाही भी होती रही है। यही नहीं रिफाइंड सर्फ की मदद से दूध और पनीर बनाने के वीडियो भी वायरल हुई। बावजूद इसके कोई सख्त कार्यवाही न होने एवं कानून के लचीलापन का फायदा उठाते हुए नकली पनीर या खोवा बनाने वाले आरोपी आज भी आमजन के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करते नजर आ रहे है। इसी कड़ी में पलवल की सेक्टर दो पुलिस चौकी की टीम ने लोगों की मदद से एक ईको गाड़ी जिसमें पनीर प्लास्टिक के ड्रमों में अनहाइजीन तरीके से रखा। करीब पांच सौ किलो पनीर बरामद किया है। पुलिस टीम ने मौके पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा को सूचना देकर बुलाया और कार्यवाही की।बखाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉक्टर राजेश वर्मा ने बताया कि साफ सफाई की नियमों को ताक पर रखकर जिस तरीके से पनीर को ड्रमो में रखा गया था। इसे स्वास्थ्य के लिए हानिकारक मानते हुए डिस्ट्रॉय करवाया गया साथ ही इनके चार सैंपल भरकर लैब टेस्ट के लिए भेज दिया गया है। जिसकी रिपोर्ट में यह पता चल पाएगा कि यह पनीर किस तरीके से बनाया गया। तभी आगे की कार्यवाही की जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button