Haryana
Trending

कांग्रेस हमेशा वोट चोरी से जीती है: लीलाराम गुर्जर का आरोप II

कांग्रेस हमेशा वोट चोरी से जीती है: लीलाराम गुर्जर का आरोप II

कैथल-(शैंकी जिंदल):- वोट चोरी करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर का बयान। कैथल में जल्द शुरू होगा मेडिकल कॉलेज। कैथल के पूर्व विधायक लीलाराम गुर्जर ने कहा कि वोट चोरी करने का काम हमेशा कांग्रेस ने किया है जबकि कांग्रेस बीजेपी को बदनाम कर रही है , उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता हमेशा वोट चोरी के दम पर ही जीते हैं वहीं उन्होंने कहा कि कांग्रेस सब बिल्कुल खत्म हो चुकी है और इसीलिए बयान बाजी करके अपना वजूद बचाने में लगी है I

लीलाराम गुर्जर ने कहा कि:-

लीलाराम गुर्जर ने कहा कि कैथल मे विकास कार्यक्रम चरमसीमा पर हैं और मेडिकल कॉलेज जो की तैयार होने की अंतिम चरण में है जल्द शुरू होगा इसके अलावा अन्य कई परियोजनाओं के बारे में लीलाराम गुर्जर ने बताते हुए कहा कि कई परियोजनाएं कैथल में चल रही हैं वह भी जल्द पूरी हो जाएगी । कैथल के विकास के लिए चंडीगढ़ में हमेशा मुख्यमंत्री के समक्ष मांग रखते हैं जिन पर मुख्यमंत्री गौर करते हुए उन्हें जल्द पूरा करने के लिए दिशानिर्देश जारी भी कर रहे हैं II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button