मानवता की सेवा में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करेगा ब्रह्मकुमारी संस्थान II
मानवता की सेवा में एक लाख यूनिट रक्त संग्रह करेगा ब्रह्मकुमारी संस्थान II


देशभर में 6 हजार सेवा केंद्रों पर एकत्रित किया जाएगा रक्त:-
सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की पूर्व मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणि की 18वीं पुण्यतिथि के अवसर पर संस्थान द्वारा मानवता की सेवा के लिए भारत और नेपाल में रक्तदान महाभियान चलाकर एक लाख यूनिट रक्त संग्रह किया जाएगा। इस सिलसिले में स्थानीय सी ब्लॉक स्थित ब्रह्मकुमारी सेवा केंद्र सद्भावना भवन सिरसा की संचालिका ब्रह्मकुमारी प्रीति ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि इस महाअभियान के अंतर्गत देशभर के 6000 से अधिक सेवा केंद्रों से एक लाख यूनिट रक्त एकत्रित कर गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकॉर्ड बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
23, 24 अगस्त को सद्भावना भवन सिरसा भी देगा अपना योगदान:-
इसी महाभियान में योगदान देने के उद्देश्य से सी ब्लॉक स्थित सद्भावना भवन सिरसा में भी आगामी 23 एवं 24 अगस्त को प्रात: 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यह रक्तदान शिविर संस्थान के समाज सेवा प्रभाग के नेतृत्व में होगा जिसमें भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय, शिवशक्ति ब्लड बैंक एवं नागरिक अस्पताल सिरसा ब्लड बैंक रक्त एकत्रित करने में योगदान देंगे। ब्रह्मकुमारी प्रीति ने बताया कि इस रक्तदान शिविर में शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों व क्लबों का भी सहयोग रहेगा।। #newstodayhry @newstodayhry



