मीडिया कोर्डिनेटर बनने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन II
मीडिया कोर्डिनेटर बनने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन II


हरियाणा यूनियन वर्किंग आफ जर्नलिस्ट नूंह इकाई ने लगातार दूसरी बार प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनने पर किया सम्मान समारोह का आयोजन:-
नूंह-(निकुंज गर्ग):- नूंह जिले में हरियाणा यूनियन वर्किंग आफ जर्नलिस्ट नूंह इकाई ने जिला अध्यक्ष आस मोहम्मद की अध्यक्षता में मुकेश वशिष्ठ को लगातार दूसरी बार प्रदेश मीडिया कोर्डिनेटर बनने पर सर्किट हाउस नूंह में सम्मान समारोह का आयोजन किया इस मौके पर यूनियन के सभी पत्रकारों सहित जिला प्रमुख जान मोहम्मद, श्री असरुद्दीन चेयरमैन, मौजूद रहे। वहीं आए हुए सभी अतिथियों को शाल, बुक्के व फ़ूल मालाएं डालकर सम्मानित किया। इस मौके पर मीडिया कोर्डिनेटर मुकेश वशिष्ठ ने अपने संबोधन मे यूनियन और उसके सभी पत्रकारों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा की सभी पत्रकारों को अपनी खबरों को लिखते समय सभी बातों का ध्यान रखना चाहिए की कोई खबर ऐसी ना हो जिससे पत्रकार की कार्यशैली पर उंगली उठे। वहीं इस मौके पर जिला प्रमुख जान मोहम्मद ने भी अपनी बातें रखीं।। #newstodayhry @newstodayhry



