Haryana
Trending

राजकीय कन्या विद्यालय कागदाना में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित II

राजकीय कन्या विद्यालय कागदाना में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित II

राजकीय कन्या विद्यालय कागदाना में नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित:-

चौपटा-(शिवशंकर सहारण):- शनिवार को राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय, कागदाना में जिला स्वास्थ्य विभाग सिरसा के सहयोग से नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला चिकित्सालय सिरसा के नोडल अधिकारी अजय सिंह ने छात्राओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज तीनों के लिए घातक होता है। यदि विद्यार्थियों को प्रारंभ से ही इस विषय में सही जानकारी दी जाए, तो एक स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज की स्थापना संभव है।

इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया:-

कार्यक्रम में कक्षा 6 से 10 तक की छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, पेंटिंग, निबंध लेखन, स्लोगन लेखन, कविता पाठन और भाषण जैसी प्रतियोगिताओं में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की विज्ञान अध्यापिका राखी यादव को विद्यालय को 5100 रूपये की सहयोग राशि प्रदान की गई, जो शैक्षणिक विकास के लिए उपयोग की जाएगी। इसके अतिरिक्त भारत स्काउट एंड गाइड की ओर से चलाए गए प्रशिक्षण कार्यक्रम के अंतर्गत छात्राओं को स्काउट-गाइड प्रमाण पत्र भी वितरित किए गए। इस अवसर पर विद्यालय स्टाफ व गणमान्य व्यक्तियों में मदन गोपाल, सुनील बेनिवाल, अजय नेहरा, श्याम सुंदर, राजीव बेनीवाल, मोहन बाजिया, कृष्ण कुमार, सुरेंद्र , शीमा देवी, सुमन, भीम सिंह, नरेश कुमार उपस्थित रहे II #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button