Haryana
Trending

नवरात्रि पर स्वामी साहुवाला ने दी शुभकामनाएं बताया माँ दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का महत्व II

नवरात्रि पर स्वामी साहुवाला ने दी शुभकामनाएं बताया माँ दुर्गा के आगमन और प्रस्थान का महत्व II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने शक्ति उपासना के महापर्व की सिरसा निवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा हैं कि यह नवरात्रि आपके जीवन में नई ऊर्जा, सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए तथा माँ दुर्गा का आशीर्वाद आप पर और आपके परिवार पर हमेशा बना रहें। उन्होंने कहां नवरात्रि एक प्रमुख हिंदू पर्व हैं जिसमें माँ दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा नौ दिनों तक की जाती हैं जबकि इस बार यह पूजा दस दिनों तक चलेगी। श्री साहुवाला ने कहां माँ दुर्गा का आगमन हाथी की सवारी पर होगा जो समृद्धि, संपूर्ण और शांति का संकेत है तथा माँ का प्रस्थान नाव पर सवार होगा, जो नए मार्ग, उत्साह और जन-जीवन में उत्सव का प्रतीक हैं। उन्होंने कहा ये शुभ योग समाज में सकारात्मक बदलाव की संभावना दर्शाता हैं तथा नवरात्रि का प्रत्येक दिन का महत्व हैं जो जीवन में उद्धार, शक्ति, वृद्धि, आनंद और साधना की ओर ने जाता हैं। उन्होंने कहां घर में कलश स्थापित करने से माँ दुर्गा की कृपा और सुख शांति का विशेष अनुभव होता हैं। उन्होंने कहा हमें मां दुर्गा के मंत्रो का जाप करना चाहिए तथा दुर्गा सप्तशती का पाठ भी करना चाहिए। जिससे घर में सुख व शांति बनी रहती हैं तथा हमारे जीवन में समृद्धि आती है और हमारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा कष्टों से मुक्ति मिलती हैं। उन्होंने माँ दुर्गा से प्रार्थना कि वह हर व्यक्ति के जीवन से अंधकार दूर कर दे, उसकी झोली खुशियों से भर दे, उसके दिल में बसी रहे तथा उसका जीवन हँसते-खेलते व्यतीत होता रहें और उसके घर में अपार धन-संपदा की वृद्धि हो तथा व्यक्ति जरूरतमंदों की सहायता भी करता रहें।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button