Haryana
Trending

सिरसा में रुद्राक्षों से निर्मित दुर्लभ इच्छापूर्ति शिवलिंग की स्थापना II

सिरसा में रुद्राक्षों से निर्मित दुर्लभ इच्छापूर्ति शिवलिंग की स्थापना II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा स्थित श्री बाबा तारा जी कुटिया परिसर में एक अत्यंत दुर्लभ और दिव्य इच्छापूर्ति शिवलिंग की स्थापना की गई है, जो हजारों रुद्राक्षों से निर्मित है। यह पावन शिवलिंग विशेष रूप से हरिद्वार से लाया गया है और इसका आकार, स्वरूप एवं ऊर्जा अत्यंत अद्भुत एवं आध्यात्मिक अनुभूति से परिपूर्ण है। यह पहली बार है जब सिरसा में श्रद्धालुओं को रुद्राक्षों से निर्मित ऐसा दिव्य शिवलिंग साक्षात देखने और पूजन का सौभाग्य प्राप्त होगा। मान्यता है कि इच्छापूर्ति शिवलिंग के दर्शन और पूजन से भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं तथा शिव कृपा सहज रूप से प्राप्त होती है। हर हर महादेव! श्री बाबा तारा जी के चरणों में साष्टांग प्रणाम।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button