योग शरीर, मन और विचारों में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है ll
योग शरीर, मन और विचारों में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है ll

सिरसा – (अक्षित कम्बोज ) आयुष विभाग, हरियाणा, जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट), डिंग तथा हरियाणा योग आयोग के संयुक्त तत्वावधान में जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट डिंग के सह-प्राचार्य सुभाष फुटेला के निर्देशानुसार तथा जिला योग प्रशिक्षण समन्वयक चंद्र प्रकाश शर्मा एवं डाइट के आईएफआईसी विंग प्रभारी नरेश नरूला की देखरेख में महाराजा अग्रसेन कन्या सीनियर सैकेंडरी स्कूल, सिरसा में 21 अक्टूबर से 4 नवंबर 2026 तक आयोजित 15 दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का पांचवां दिन उत्साहपूर्वक सम्पन्न हुआ। इस दौरान योग प्रशिक्षकों ने विभिन्न योग क्रियाओं एवं गतिविधियों के माध्यम से प्रतिभागियों का मार्गदर्शन किया। शिविर में भाग ले रहे जिलेभर के पीटीआई, डीपीई, टीजीटी एवं पीजीटी (शारीरिक शिक्षा) को पांचवें दिन प्रशिक्षण के अंतर्गत प्रतिदिन की तरह छह घंटे की कक्षाएं आयोजित की गई जिनमें दो घंटे प्रायोगिक अभ्यास तथा चार घंटे सैद्धांतिक अध्ययन के लिए निर्धारित रहे। इसके अतिरिक्त प्रतिभागियों को अष्टांग योग, हठ योग, महर्षि पतंजलि के योगसूत्र तथा योगासन खेल से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं। इसके साथ ही विभिन्न योगासनों की सही विधि, अभ्यास की तकनीक, योग के मूल सिद्धांतों तथा योगासन खेल के नियमों एवं बारीकियों का विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया। डाइट विषय विशेषज्ञ राकेश मोहन गोयल ने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और विचारों में संतुलन स्थापित करने का प्रभावी माध्यम है। शारीरिक शिक्षकों की जिम्मेदारी है कि वे स्वयं योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं और विद्यालयों में विद्यार्थियों को नियमित योगाभ्यास के लिए प्रेरित करें। योग के माध्यम से विद्यार्थियों में अनुशासन, एकाग्रता, सकारात्मक सोच तथा स्वस्थ जीवनशैली की आदतों का विकास किया जा सकता है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में जय प्रकाश देशराज, श्याम सुंदर, भगवाना राम एवं मुख्तियार सिंह योग प्रशिक्षक के रूप में भूमिका निभा रहे है तथा आयुष विभाग की और से साहिल एवं निशा सहयोग कर रहे हैं। @newstodayhry #newstodayhry




