कागदाना में घर के अंदर चल रहा था जुआ, पुलिस पहुंची तो 8 जुआरी चढ़े हत्थे
1. कागदाना में घर के अंदर चल रहा था जुआ, पुलिस पहुंची तो 8 जुआरी चढ़े हत्थे
सिरसा :- (अक्षित कम्बोज ) जिला पुलिस की ओर से जुआ खेलने वालों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत नाथूसरी चौपटा थाना की कागदाना पुलिस चौकी की टीम ने गांव कागदाना में सार्वजनिक रूप से जुआ खेलते 8 व्यक्तियों को काबू किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 86,650 रुपये की जुआ राशि बरामद की है। इस संबंध में थाना नाथूसरी चौपटा में जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनोज कुमार पुत्र ताराचंद निवासी गांव जोगीवाला,रमेश कुमार पुत्र कृष्ण कुमार निवासी गांव गांधी बड़ी तहसील भादरा,जिला हनुमानगढ़ राजस्थान, संदीप कुमार पुत्र कुंदनलाल व मंजीत सिंह पुत्र महेंन्द्र सिंह निवासियानं गांव दड़बा कंला,सुनील कुमार पुत्र औमप्रकाश निवासी गाव गोसाईयाना,प्रदीप कुमार पुत्र संदीप निवासी गांव चुली कंला,जिला हिसार, मांगेराम पुत्र मनीराम निवासी गांव गीगोरानी,जिला सिरसा, नवीन पुत्र राजेन्द्र निवासी गांव कागदाना,जिला सिरसा के रूप में हुई है। नाथूसरी चौपटा थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस अधीक्षक सिरसा दीपक सहारन के निर्देशानुसार अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में कागदाना पुलिस चौकी की एक पुलिस टीम ने गांव कागदाना में गश्त व पड़ताल कर रही थी। इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि गांव कागदाना में एक घर में कुछ व्यक्ति जुआ खेल रहे हैं। सूचना मिलते ही टीम ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की और 8 व्यक्तियों को काबू कर लिया। नियमानुसार तलाशी लेने पर उनके कब्जे से कुल 86,650 रुपये बरामद हुए।सिरसा पुलिस ने आमजन से अपील की है कि जुआ, नशा तस्करी अथवा अन्य किसी भी अपराध से संबंधित सूचना तुरंत पुलिस के साथ साझा करें। पुलिस का कहना है कि अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए आमजन का सहयोग बेहद जरूरी है। सूचना देने वाले की पहचान गुप्त रखी जाएगी।
