रेवाड़ी में सजा बाल महोत्सव, नन्हे कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन
रेवाड़ी में सजा बाल महोत्सव, नन्हे कलाकारों की प्रतिभा ने मोहा सबका मन
रेवाड़ी :- (भानु शर्मा ) मॉडल टाउन स्थित बाल भवन में चल रहे दस दिवसीय बाल महोत्सव कार्यक्रम के आठवें दिन रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. जिसमें नन्हे मुन्ने बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने सभी का मन मोह लिया. बाल महोत्सव 2026 कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर एडीसी राहुल मोदी ने शिरकत की. एडीसी ने रिबन काटकर तथा दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. एडीसी ने बाल प्रतिभागियों की शानदार प्रतिभा की सराहना की. रेवाड़ी जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया. बाल महोत्सव के आठवें दिन तीन विधाओं की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई. इनमें समूह एक व दों की एकल नृत्य, समूह तीन व चार में मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता तथा समूह चार में स्केचिंग ऑन द स्पॉट की स्पर्धा में आयोजित की गई. प्रतिभागियों ने निर्धारित समय अनुसार अपनी मनमोहक प्रस्तुतियां दी. एकल नृत्य के लिए 6 से 8 मिनट का समय निर्धारित किया गया वही मेहंदी रचाओ प्रतियोगिता में प्रतिभागी को आधे घंटे में सुंदर मेहंदी रचा कर दिखानी थी. स्केचिंग ऑन द स्पॉट के लिए 2 घंटे का समय निर्धारित किया गया था. प्रतियोगिताओं के माध्यम से बच्चों ने आध्यात्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक प्रस्तुति के माध्यम से कई संदेश दिए. नन्हे मुन्ने बाल कलाकारों ने अपनी परिस्थितियों के माध्यम से सभी का मन मोह लिया एक नन्ही बच्ची की डांस परफॉर्मेंस को देखकर मुख्य अतिथि एडीसी राहुल मोदी स्वयं अपने फोन से कैमरे में कैद करते नजर आए. सेवानिवृत्त अध्यापिका भगवती देवी ने भी नन्हे मुन्ने बच्चों की परफॉर्मेंस को सारा और उनके साथ फोटो खिंचवाई. बाल कलाकारों की एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियों के कारण निर्णायक मंडल को परिणाम तैयार करने में काफी मेहनत करनी पड़ी. महोत्सव के दौरान समूह एक व दो में पांचवी कक्षा व 6 से 8 तक की विद्यार्थी शामिल रहे. इस मौके पर संस्था के सदस्य बलजीत यादव, जोगिंदर सिंह, भगवती देवी तथा जयूरी टीम निर्णायक मंडल, विभिन्न स्कूलों से आए विद्यार्थी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे. इस मौके पर मुख्य अतिथि एडीसी राहुल मोदी ने कहा कि बाल भवन सभी बच्चों को अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का मंच प्रदान करता है. उन्होंने जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव और पूरे स्टाफ की सराहना करते हुए कहा कि रेवाड़ी के बाल महोत्सव की पूरे हरियाणा में तारीफ होती है बाकी जिलों में 2 दिन 3 दिन या फिर 5 दिन बाल महोत्सव चलता है लेकिन रेवाड़ी जिले में बाल महोत्सव 10 दिन चलता है जिससे प्रतिभागियों को विभिन्न विधाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करने का बेहतर मौका मिलता है उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी बाल महोत्सव कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग ले और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें. इस मौके पर एडीसी राहुल मोदी ने बल भवन का निरीक्षण किया और यहां चल रही सभी गतिविधियों के लिए जिला बाल कल्याण अधिकारी वीरेंद्र यादव एवं उनकी टीम की पीठ थपथपाई.




