Haryana
Trending

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई –फरार चल रहे हैरोईन सप्लायर को किया काबू।।

NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई –फरार चल रहे हैरोईन सप्लायर को किया काबू।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- जिला सिरसा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ जारी अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है । 8.83 ग्राम हेरोइन की बरामदगी से जुड़े मामले में हैरोईन सप्लायर राजेन्दर सिंह पुत्र जगरुप सिंह वासी वार्ङ न04 कालावांली को गिरफ्तार किया है। प्रबंधक थाना शहर सिरसा उप नि0 सन्दीप कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध पहले से मुकदमा संख्या 387 दिनांक 14.06.2025 धारा 21B NDPS एक्ट के तहत दर्ज था । आरोपी राजेन्दर ने पुछताछ पर स्वीकार किया कि मैने कुछ हैरोइन तस्कर जज सिंह पुत्र हरंवस सिंह वासी ढाणी संता सिंह कुताबढ रानिंया को बेची थी । आरोपी को पेश अदालत करके न्यायिक हिरासत जेल सिरसा मे भेजा गया है ।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button