Haryana
Trending

लाॅयन्स क्लब की पहल से बदली 720 महिलाओं की ज़िंदगी II

लाॅयन्स क्लब की पहल से बदली 720 महिलाओं की ज़िंदगी II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर का काम सिखकर आप आत्मनिर्भर बन सकती है, अच्छी आमदनी कर सकती है, परिवार की आर्थिक मद्द कर सकती है तथा अपनी जरूरतों को पूरा कर सकती हैं। ये शब्द लायन इंटरनेशनल के जनपद 321-ए-3 के ऊर्जावान जनपद गवर्नर लायन विशाल वढेरा ने लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा आयोजित स्थानीय मारुति मंदिर में 6 माह का सिलाई, कढ़ाई का कोर्स पूरा होने पर महिलाओं को प्रमाण पत्र वितृत करते हुए कहें। उन्होेंने कहा इससे आपको घर पर ही काम करने का अवसर प्राप्त होता है, अपने समय के अनुसार काम करने की स्वतंत्रता मिलती है, नए कौशल सिखने का अवसर प्राप्त होता है तथा आप अपने परिवार की आय को बड़ा सकती हो। श्री वढेरा ने कहा आजकल ऑनलाइन प्लेटफ़ाॅर्म पर भी आप अपने बनाए हुए कपड़े की फोटो आनॅलाइन डालकर उन्हें बेच सकते हैं तथा आप आनॅलाइन सिलाई कक्षाएं भी दे सकते है और अपने अनुभव को दूसरों के साथ बाँट सकते है।

यूरोप से मिली लायन्स क्लब को बधाई:-

इस अवसर पर यूरोप से इंटरनेशनल डाइरेक्टर लायन लोरिना हस ने लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा संचालित सिलाई, कढ़ाई व ब्यूटी पार्लर कोर्स की भरपूर्व प्रशंसा करते हुए महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आपको अपनी आजीविका कमाने का एक बहुत अच्छा अवसर प्राप्त हो रहा है जिसके लिए आपको मार्केटिंग सिखने की आवश्यकता है तथा इससे नए ग्राहकों से जुड़ने का भी अवसर प्राप्त होता हैं। इससे पूर्व लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला एवंम प्रोजैक्ट चेयरमेन लायन इंद्रर गोयल ने आए हुए अतिथियों का स्वागत करते हुए लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर द्वारा किए जा रहे कार्यों की संक्षेप में चर्चा की और उन्हें बताया कि लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के आठ सिलाई सेंटर गरीब बस्तियों मे चल रहे हैं जिससे अबतक 720 महिलाएं आत्मनिर्भर बन चुकी है। इस अवसर पर जनपद गवर्नर प्रथम लायन संजय गाँधी, जनपद गवर्नर द्वितीय लायन महेश बंसल प्रमुख साहित्यकार मानकचंद्र जैन, प्रमुख समाजसेवी सोनू धुमड़ा, साधिका वढे़रा, उमा बंसल, पुनीत बंसल, अमर साहुवाला, रवि मोंगा, यूरोप से दुहान हस ने भी अपने विचार रखे।

आत्मनिर्भरता के नायकों का सम्मान:-

इस अवसर पर सेंटर की संचालिका रजनी सोनी एव दीपा का उनके द्वारा सिखाए गए बच्चों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया वहीं जनपद गवर्नर विशाल वढ़ेरा ने लाॅयन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला, इंद्रर कुमार गोयल, लायंस क्लब के उपाध्यक्ष कश्मीर कंबोज को अंतर्राष्ट्रीय लेपल पिन लगाकर समानित किया वहीं मानक जैन ने अपनी तरफ से सिलाई मशीन भेट की तथा सोनू धुमड़ा, लोरिना हस, दुहान हस व मानक जैन को स्मृति चिन्ह देकर समानित किया गया। इस अवसर पर महिलाओं के सिलाई, कढ़ाई कोर्स पूरा होने पर उन्हें प्रमाण पत्र दिए गए तथा इस अवसर पर सलमा, रजो, प्रियांशी, सुमन, निशा, ममता, सावित्री, बीबा, महक, सलोनी, प्रिया, मुस्कान, अमानत, कोमल, नेहा, पायल आदि उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button