Haryana
Trending

एनकाउंटर में खत्म हुआ अपराध का सफर: यमुनानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी II

एनकाउंटर में खत्म हुआ अपराध का सफर: यमुनानगर पुलिस की बड़ी कामयाबी II

यमुनानगर-(मनदीप कौर):- जिला यमुनानगर की अपराध शाखा -1 व अपराध शाखा -2 की संयुक्त टीमों की बदमाशों से हुई मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत। पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए बताया कि उन्होंने जिला का पदभार संभालते ही पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों के साथ गोष्टी कर अपराधिक घटनाओं के मामले में जिला की वर्तमान स्थिति के मध्य नजर अपराधियों से सख्ती से निपटने के निर्देश दिए थे। जिला पुलिस का मनोबल बढ़ाते हुए स्पष्ट शब्दों में निर्देश दिए कि पुलिसकर्मियों को अपराधी की गोली का जवाब गोली से देने का पूर्ण कानूनी अधिकार है। कोई भी कर्मचारी अपराधियों का मुकाबला करने में बिल्कुल पीछे ना हटे। इसी अभियान के तहत जिला पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। अपराध शाखा -1 व अपराध शाखा -2 की संयुक्त टीमों की मंगलवार रात रटोली-खेड़ा रोड पर आरोपी भीम पुत्र हरदा राम के बीच मुठभेड़ हुई, मुठभेड़ के दौरान घायल हुए बदमाश की अस्पताल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई।

उस पर 20 हज़ार रुपए का इनाम घोषित था:-

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि बदमाश भीम पर हत्या के प्रयास, नशा तस्करी और अवैध हथियारों सहित कुल 7 से 8 गंभीर धाराओं में मुकदमे दर्ज थे। पुलिस को इनपुट मिला था कि वह रटोली खेड़ा रोड पर मौजूद है। जब पुलिस ने उसे पकड़ने का प्रयास किया, तो आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला। करीब 15 राउंड पुलिस की ओर से और 8 से 9 राउंड बदमाश की ओर से फायरिंग हुई। फायरिंग के दौरान दो पुलिसकर्मियों की जैकेट पर भी गोली लगी, लेकिन कोई हानि नहीं हुई। पुलिस की गोली लगने से भीम घायल हो गया। जहां से तुरंत उसको सरकारी वाहन में सिविल अस्पताल यमुनानगर पहुंचा गया जहां पर इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस अधीक्षक कमलदीप गोयल ने बताया कि भीम अयोध्या का रहने वाला था, लेकिन हाल ही में वह काफी समय से आजाद नगर में रह रहा था। उसने कुछ ही दिन पहले कारोबारी बॉबी और कपड़ा व्यापारी रवि के घर पर भी फायरिंग की थी। मुठभेड़ के बाद घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया, जिसने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए। पुलिस को मौके से एक हथियार, जिंदा कारतूस और एक बाइक भी बरामद हुई है। आरोपी के खिलाफ चार मुकदमे एनडीपीएस एक्ट, एक शास्त्र अधिनियम, एक आबकारी अधिनियम, हत्या के प्रयास व चोरी के मुकदमे दर्ज हैं। पूर्व में भी जबरन मसूली व हत्या के दो मामलों में सम्मिलित रहा है।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि यह कार्रवाई बदमाशों और अपराधियों को साफ संदेश देती है कि यमुनानगर पुलिस अपराध के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि आने वाले दिनों में इस तरह के अभियान और तेज़ किए जाएंगे। जिला पुलिस द्वारा पिछले कुछ समय से लगातार बदमाशों और नशा तस्करों के खिलाफ मुहिम चलाई जा रही है, जिसके तहत पहले भी कई बड़ी गिरफ्तारियां और मुठभेड़ हो चुकी हैं।

पुलिस अधीक्षक ने अपराधी तत्वों के लिए सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि वे अपराध का रास्ता छोड़कर समाज की मुख्य धारा में शामिल हो अथवा जिला पुलिस की सख्त कार्रवाई का सामना करने के लिए तैयार रहे। पुलिस अधीक्षक ने जिला के आमजन से भी अपील की है कि वह अपने युवा लड़कों की गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखें और उन्हें अपराध की दुनिया में प्रवेश कर से रोंके क्योंकि किसी परिवार का एक अपराधी पूरे परिवार की सामाजिक आर्थिक मानसिक जीवन को बर्बाद कर सकता है। उन्होंने आमजन से यह अपील की है कि वह किसी भी प्रकार की अपराधी गतिविधियों के संबंध में सूचना पुलिस विभाग के साथ सांझा करें ताकि अपराधियों के विरुद्ध उचित कानूनी कार्यवाही की जा सके।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button