नई आशा और सेवा भाव के साथ नए सत्र की शुरुआत, पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरों की व्यवस्था की गई।
नई आशा और सेवा भाव के साथ नए सत्र की शुरुआत, पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरों की व्यवस्था की गई।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा। 16 अप्रैल नई आशा और सेवा भाव के साथ नए सत्र की शुरुआत, पक्षियों के लिए दाना-पानी के सकोरों की व्यवस्था की गई। श्री लाल बहादुर शास्त्री ओपन ग्रुप, सिरसा ने वर्ष 2026-27 के नए सत्र की शुरुआत सेवा और प्रेम के साथ की। इस अवसर पर ग्रुप के सदस्यों ने रेलवे स्टेशन के पास रेलवे पार्क में पक्षियों के लिए दाना-पानी की व्यवस्था करके और पक्षी घर स्थापित करके मानवता की मिसाल पेश की। भीषण गर्मी के इस मौसम में बच्चों ने अपने जेब खर्च से बचाए गए पैसों से सकोरे लगाकर सेवा भावना का परिचय दिया। इसके साथ ही उन्होंने पूर्व में लगाए गए पेड़-पौधों की देखभाल करके और उन्हें पानी देकर पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण योगदान दिया। यह कार्य निस्वार्थ सेवा और समर्पण का प्रतीक है। रेलवे पार्क का सुंदर रूप ग्रुप के सदस्यों की मेहनत और लगन का प्रमाण है। इस पहल ने समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हुए सभी को प्रकृति और जीव-जंतुओं के प्रति अपने कर्तव्यों का एहसास कराया।। #newstodayhry @newstodayhry




