आज डबवाली अनाज मंडी में आयोजित ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक आदित्य देवीलाल जी उठ गाड़ी लेकर किसानों के बीच पहुंचे।
आज डबवाली अनाज मंडी में आयोजित ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक आदित्य देवीलाल जी उठ गाड़ी लेकर किसानों के बीच पहुंचे।

डबवाली-(पंकज गोदारा):- आज डबवाली अनाज मंडी में आयोजित ‘किसान संवाद’ कार्यक्रम में लोकप्रिय विधायक आदित्य देवीलाल जी उठ गाड़ी लेकर किसानों के बीच पहुंचे। उनका यह अंदाज़ साफ दिखा रहा था कि वे केवल बातें नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर किसानों की लड़ाई लड़ने आए हैं। मौके पर उन्होंने किसानों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और अधिकारियों को सीधे ललकारते हुए कहा बताओ, किसानों का बायोमैट्रिक कैसे करोगे लेकिन अधिकारियों के पास कोई जवाब नहीं था, जिससे सरकार की तैयारियों की हकीकत सबके सामने आ गई। विधायक जी ने सरकार को दो टूक चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों को जबरदस्ती नियमों में उलझाकर परेशान करना तुरंत बंद करो, वरना ये आवाज़ जल्द ही बड़ा आंदोलन बनकर सड़कों पर गूंजेगी। उन्होंने भरोसा दिलाया कि इनेलो (INLD) हमेशा किसानों, मजदूरों और हर वर्ग के अधिकारों की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी सड़क से लेकर सदन तक पूरी ताकत के साथ किसानों की आवाज़ बनेगी। इस दौरान इनेलो के जांबाज कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों की भारी उपस्थिति ने संगठन की एकता, ताकत और संघर्ष के जज्बे का शानदार प्रदर्शन किया।। #newstodayhry @newstpdayhry



