बिजली की तारों से स्पार्क होकर निकली आग की चिंगारी सेगेहूं की फसलों में लगी आग।।
बिजली की तारों से स्पार्क होकर निकली आग की चिंगारी सेगेहूं की फसलों में लगी आग।।

रोड़ी-(गुरनैब सिंह दंदीवाल):- रोड़ी क्षेत्र में गांव अलीकां नहर कालोनी साईड शुक्रवार अल सुबह करीब 3 बजे आंधी के दौरान बिजली की तारों से स्पार्क होकर निकली आग की चिंगारी से गेहूं की फसलों में आग लग गई । गाँव भीवां के किसानों के अलीकां क्षेत्र में रकबे में गुरजीत सिंह पुत्र भरपुर सिंह की 1 एकड़, सुखविन्द्र सिंह पुत्र हंसासिंह की 2 किले 4 कनाल, जगसीर सिंह पुत्र तेजा सिंह की 2 किले 4 कनाल,गुरमेल सिंह पुत्र हरदेव सिंह की 5 एकड़,राजा सिंह पुत्र जरनैल सिंह की 1 किला 4 कनाल गेहुं की खड़ी फसल जल गई व बलवंत सिंह पुत्र भूरा सिंह 2 एकड़ गेहूं का भूसा,काला सिंह पुत्र भरपुर सिंह वासियान गांव भीमा का 8 एकड़ गेहूं का भूसा जल गया बताया गया है।नंबरदार निर्मल सिंह भीवां ने बताया कि जानकारी मिलने पर लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई। शुक्रवार को आज जानकारी पाकर अधिकारी खेतों में मुआयना करने पहुंचे। खेतों में फसलों के हुए नुकसान का आंकलन कर रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जाएगी।। #newstodayhry @newstodayhry



