Haryana
Trending

श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक श्री गोबिंद कांडा जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा उनके साथ स्मृति स्वरूप समूह फोटो भी खिंचवाई।

श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक श्री गोबिंद कांडा जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा उनके साथ स्मृति स्वरूप समूह फोटो भी खिंचवाई।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- आज राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के रावतसर क्षेत्र स्थित गांव कनवानी के रावताराम उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाओं सहित लगभग 50 विद्यार्थियों ने श्री बाबा तारा जी कुटिया में शैक्षणिक भ्रमण किया। इस पावन अवसर पर सभी विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने पूरे श्रद्धा भाव के साथ कुटिया परिसर का अवलोकन किया और यहां के आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया।भ्रमण के दौरान उन्होंने श्री बाबा तारा जी कुटिया के मुख्य सेवक श्री गोबिंद कांडा जी से सौहार्दपूर्ण मुलाकात की तथा उनके साथ स्मृति स्वरूप समूह फोटो भी खिंचवाई। मुख्य सेवक द्वारा विद्यार्थियों को कुटिया के इतिहास, धार्मिक महत्व एवं यहां होने वाली गतिविधियों की जानकारी भी दी गई, जिससे विद्यार्थियों को आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक ज्ञान प्राप्त हुआ।इसके पश्चात सभी श्रद्धालु विद्यार्थी श्री बाबा तारा जी के समाधि स्थल पर पहुंचे, जहां उन्होंने शीश नवाकर बाबा जी का आशीर्वाद प्राप्त किया। साथ ही कुटिया परिसर में बने सुंदर स्वास्तिक आकार के पार्कों में भ्रमण कर प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लिया।भ्रमण का मुख्य आकर्षण 900 मीटर लंबी गुफा यात्रा रही, जहां विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक गुफा का अनुभव किया। इसके अतिरिक्त सभी ने नर्मदेश्वर शिवलिंग पर विधिवत जलाभिषेक कर भगवान शिव का पूजन-अर्चन किया।इस शैक्षणिक भ्रमण ने विद्यार्थियों को न केवल धार्मिक आस्था से जोड़ा, बल्कि उन्हें भारतीय संस्कृति, परंपरा और आध्यात्मिक मूल्यों की गहराई से परिचित भी कराया।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button