अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने आकाश चाचाण को एक बार पुनः युवा विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया।
अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा ने आकाश चाचाण को एक बार पुनः युवा विंग का प्रदेश सचिव नियुक्त किया।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अग्रवाल वैश्य समाज हरियाणा द्वारा समाज सेवा और संगठनात्मक कार्यों में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे आकाश चाचाण को अग्रवाल वैश्य समाज युवा विंग हरियाणा का एक बार पुनः प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों की सहमति और आकाश चाचाण के पिछले 12 वर्षों के समर्पित कार्यों को देखते हुए की गई। वे समाज में स्टूडेंट विंग और युवा विंग के कई अहम पदों पर रहते हुए उत्कृष्ट सेवाएं दे चुके हैं। संगठन में युवाओं की भागीदारी को मज़बूत करने और सामाजिक समरसता बढ़ाने में उनकी भूमिका उल्लेखनीय रही है। आकाश चाचाण की नियुक्ति पर समाज के विभिन्न क्षेत्रों से शुभकामनाएं और बधाइयों का तांता लगा हुआ है। समाज के पदाधिकारियों ने उम्मीद जताई कि आकाश नई ऊर्जा के साथ युवा विंग को और अधिक संगठित व प्रभावी बनाने में सफल रहेंगे। इस नियुक्ति पर आकाश चाचाण ने प्रदेशाध्यक्ष अशोक बुवानीवाला, युवा प्रभारी नवदीप बांसल, युवा प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु गोयल सहित पूरी टीम का आभार प्रकट किया हैं।। #newstodayhry @newstodayhry




