स्वामी रमेश्स साहुवाला ने स्थानीय दयाल नगर में अक्षय तृतीया पर एक पंखा भेंट करते हुए व्यक्त किए।
स्वामी रमेश्स साहुवाला ने स्थानीय दयाल नगर में अक्षय तृतीया पर एक पंखा भेंट करते हुए व्यक्त किए।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- अक्षय तृतीया का पावन पर्व हमें सत्कर्म, दान और सेवा के मार्ग पर अग्रसर रहने की प्रेरधा देता हैं तथा यह तयौहार सभी के जीवन में सुख, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थय लेकर आता हैं तथा उन्हें अक्षय फल की प्राप्ति होती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश्स साहुवाला ने स्थानीय दयाल नगर में अक्षय तृतीया पर एक पंखा भेंट करते हुए व्यक्त किए। उन्हानें कहा कि अक्षय तृतीया हिन्दू धर्म रक एक अत्यंत पवित्र और शुभ मुहुर्त हैं तथा इस दिन किया गया हर शुभ कार्य, पूजा, दान और निवेश जीवन भर फल देता हैं और कई गुना बढ़मा है।श्री साहुवाला ने कहा कि इस दिन भगवान विष्णु के अवतार परशुराम जी का जन्म हुआ, महाभारत की रचना का आरम्भ हुआ, कुबेर को धन प्राप्ति हुई। इस दिन माता लक्ष्मी जी की विशेष कृपा रहती है तथा बिना किसी मुहूर्त के हर शुभ कार्य किए जा सकते हैं। इसलिए इसे सर्व सिद्धि दिवस कहा जाता हैं। उन्होंने कहा कि पूजा, जप और दान करने से मानसिक शांति मिलती हैं, भाग्य भी बदल जाता हैं, जीवन की दिशा बदल जाती हैं, पापों का नाश हो जाता है, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने लगता हैं, समाज को सम्मान मिलता है, धन की वृद्धि होती हैं तथा ईश्वर की भक्ति प्राप्त होती हैं। उन्होंने कहा अक्षय तृतीया केवल एक त्यौहार नहीं हैं बल्कि यह जीवन को खुशहाली , समृद्धि और सकारात्मकता लाती हैं तथा इस दिन किया गया हर कार्य अक्षय फल देता हैं। उन्होंने कहा कि इस पवित्र दिन का असली महत्व तभी है जब हम दान और सेवा के माध्यम से समाज में जरूरतमंदों की सहायता करें।
इस अवसर पर दयाल नगर, थेह़ड़ मौहल्ला, कंगनपुर रोड़, चतरगढ़ पट्टी में इस शुभ अवसर पर 5 पंखें भंेट किए गए। इस अवसर पर सीमा मोंगा, खुशी कौर, रीया मोंगा, रीना, ज्तोजि, प्राची एवं अन्य उपस्थित थे।। #newstodayhry @newstodayhry




