जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ओढ़ा कक्षा दसवीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत।।
जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ओढ़ा कक्षा दसवीं का परिणाम रहा शत-प्रतिशत।।

ओढ़ा (गुरनैब दंदीवाल):-हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड द्वारा घोषित कक्षा 10वीं परीक्षा 2026 के परिणामों में जे.के. मेमोरियल पब्लिक स्कूल ओढ़ा ने लगातार शत-प्रतिशत परिणाम देकर उत्कृष्टता की परंपरा को और मजबूत किया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने समर्पण और परिश्रम के बल पर शानदार प्रदर्शन कर स्कूल का गौरव बढ़ाया है। प्रिंसीपल हरीश शर्मा ने बताया कि विद्यालय की छात्रा सिमरनजीत कौर पुत्री गोपाल सिंह ने 90.4% अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान, जसविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने 89.6% अंकों के साथ द्वितीय स्थान तथा कशिश पुत्री मनजीत सिंह ने 89.4% अंकों के साथ तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विद्यालय के अध्यक्ष डॉ. पालाराम ढाका एवं समस्त जे.के.एम.पी.एस. परिवार ने तीनों मेधावी विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा मार्गदर्शक शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी। इस मौके पर प्राचार्य हरीश शर्मा ने कहा कि यह परिणाम हमारे विद्यार्थियों की कठिन मेहनत, शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन और अभिभावकों के अटूट सहयोग का प्रतिफल है। सिमरनजीत, जसविंदर और कशिश ने अनुशासन और लगन से यह साबित कर दिया कि लक्ष्य पर केंद्रित प्रयास हमेशा सफलता दिलाते हैं। मुझे गर्व है कि हमारा विद्यालय न केवल 100% परिणाम दे रहा है बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास भी सुनिश्चित कर रहा है। मैं सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हूं। प्रबंधक डॉ. पाला राम ढाका ने कहा कि विद्यालय भविष्य में भी इसी प्रतिबद्धता के साथ शिक्षा के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित करता रहेगा और विद्यालय प्रबंधन द्वारा शीघ्र ही प्रतिभाशाली विद्यार्थियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

