Uncategorized
Trending

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।।

सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े को दबोचा ।।

सिरसा – (अक्षित कम्बोज) :- पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला भर में विभिन्न मामलों मे वांछित भगोड़ो के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुऐ जिला की सिविल लाइन थाना सिरसा की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए चेक बाउंस मामले में वांछित भगोड़े आरोपी को शहर सिरसा क्षेत्र से काबू कर लिया है । इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए सिविल लाइन थाना प्रभारी ने बताया कि माननीय अदालत द्वारा आरोपी को बार-बार नोटिस देने पर भी आरोपी अदालत में हाजिर नहीं आया । माननीय अदालत के आदेशों की अवहेलना करने पर माननीय अदालत ने आरोपी सलीम खान को 12 अक्टूबर 2026 को पी.ओ. घोषित किया था । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी के खिलाफ थाना सिविल लाइन सिरसा में बीएनएस की धारा 209 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी । थाना प्रभारी ने बताया कि सिविल लाइन थाना की एक पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी सलीम खान पुत्र सुभाष खान निवासी पन्नीवाला मोटा,जिला सिरसा को शहर सिरसा से काबू कर लिया । उन्होंने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी को अदालत में पेश कर न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है । #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button