Uncategorized
Trending

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से किया काबू ।।

गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने आरोपी को हरियाणा के सोनीपत से किया काबू ।।

गुरुग्राम – (पायल शर्मा) :- साइबर सिटी गुरुग्राम की खांडसा मंडी में पार्किंग को लेकर हुए मामूली विवाद में फ्रूट व्यवसायी की सूए से वार कर हत्या करने के जुर्म में गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। फ्रूट व्यवसायी की हत्या को अंजाम दे आरोपी फरार हो गया था, जिसे गुरुग्राम पुलिस की क्राइम यूनिट ने हरियाणा के सोनीपत से गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है। एसीपी क्राइम नवीन शर्मा ने बताया कि वारदात 24 मई की सुबह करीब 5 से 6 बजे के बीच हुई थी। खांडसा मंडी में पार्किंग की जगह को लेकर आरोपी जयभगवान और मृतक फ्रूट व्यापारी के बीच कहासुनी हो गई थी। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपी जयभगवान ने गुस्से में आकर पास में ही रखा बर्फ तोड़ने वाला सूआ (नुकीला हथियार) उठा लिया और मृतक की पीठ और सीने पर ताबड़तोड़ कई वार कर दिए।हमले के बाद लहूलुहान हालत में व्यापारी को अस्पताल ले जाया गया था, जहां उसने दम तोड़ दिया था। यह पूरी खौफनाक वारदात मंडी में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरों में कैद हो गई थी, जिसकी मदद से पुलिस ने आरोपी की पहचान की। वारदात के बाद से ही आरोपी फरार चल रहा था। गुरुग्राम पुलिस की क्राइम ब्रांच ने मुस्तैदी दिखाते हुए तकनीकी सहायता और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी जयभगवान को सोनीपत से धर दबोचा।पुलिस ने आरोपी को स्थानीय अदालत में पेश किया, जहां से उसे दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। एसीआई क्राइम  का कहना है कि रिमांड के दौरान आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी और हत्या में इस्तेमाल किए गए बर्फ तोड़ने वाले सूए को बरामद किया जाएगा।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button