Uncategorized
Trending

गांव सकताखेड़ा में चौधरी सहीराम बिश्नोई की शोक सभा कल; CM नायब सैनी सहित कई राज्यों के दिग्गज नेता जुटेंगे, मरणोपरांत मिलेगा ‘बिश्नोई रत्न’.।।

गांव सकताखेड़ा में चौधरी सहीराम बिश्नोई की शोक सभा कल; CM नायब सैनी सहित कई राज्यों के दिग्गज नेता जुटेंगे, मरणोपरांत मिलेगा 'बिश्नोई रत्न'.।।

डबवाली – ( पंकज गोदारा ) :- बिश्नोई समाज के सिरमौर, एकीकृत पंजाब के पूर्व विधायक एवं अखिल भारतीय बिश्नोई महासभा के पूर्व अध्यक्ष वयोवृद्ध एडवोकेट चौधरी सहीराम धारणिया (बिश्नोई) की अंतिम प्रार्थना व शोक सभा कल, 29 मई को उनके पैतृक गांव सकताखेड़ा में होगी। इस विशाल श्रद्धांजलि सभा में देश-प्रदेश की कई बड़ी राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां दिवंगत आत्मा को नमन करने पहुंच रही हैं।📌 CM नायब सैनी और कई राज्यों के मंत्री होंगे शामिलशोक सभा में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी विशेष रूप से शिरकत करेंगे। उनके अलावा राजस्थान, पंजाब, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश सरकार के कई मंत्री, विधायक और वरिष्ठ राजनेता सकताखेड़ा पहुंचेंगे। इसके साथ ही दक्षिण भारत सहित देशभर की विभिन्न सामाजिक और धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारी भी इस सभा का हिस्सा बनेंगे।🎖️ मरणोपरांत दिया जाएगा ‘बिश्नोई रत्न’ सम्मानअखिल भारतीय बिश्नोई महासभा द्वारा समाज के प्रति चौधरी सहीराम के 40 वर्षों के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए उन्हें मरणोपरांत समाज के सर्वोच्च सम्मान ‘बिश्नोई रत्न’ से नवाजा जाएगा। महासभा के पदाधिकारी इस विशेष सम्मान की घोषणा करेंगे। समाज के इतिहास में यह प्रतिष्ठित सम्मान पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल जैसी बेहद चुनिंदा शख्सियतों को ही मिला है।🌾 समाज में शोक की लहर, सुरक्षा के कड़े इंतजाम104 वर्ष की आयु में चौधरी सहीराम बिश्नोई के निधन से पूरे देश के बिश्नोई समाज और राजनीतिक हलकों में गहरा शोक है। कल होने वाली इस वीआईपी शोक सभा को देखते हुए सिरसा जिला प्रशासन और पुलिस द्वारा सकताखेड़ा गांव में सुरक्षा व ट्रैफिक व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए।। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button