PUNJAB
Trending

मानवता की मिसाल 05 वर्ष पहले परिवार से बिछड़ी महिला को डबवाली पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।।

मानवता की मिसाल 05 वर्ष पहले परिवार से बिछड़ी महिला को डबवाली पुलिस ने परिजनों से मिलवाया।।

डबवाली-(शुभम कटारिया):- डबवाली पुलिस ने एक बार फिर सेवा, संवेदनशीलता और मानवता का परिचय देते हुए करीब 05 वर्ष पहले अपने परिवार से बिछड़ी एक महिला को सुरक्षित उसके परिजनों से मिलवाकर सराहनीय कार्य किया है। पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर, आईपीएस के मार्गदर्शन में महिला थाना डबवाली प्रभारी उप नि. सुशीला देवी की टीम द्वारा इस पूरे मामले में लगातार प्रयास किए जा रहे थे, जो अब सफल साबित हुए हैं। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए दिसम्बर 2025 में चौकी चौटाला पुलिस ने गांव लोहगढ़ में गश्त पड़ताल के दौरान एक महिला को संदिग्ध हालात में पाया । जो अपना नाम पता बताने में असमर्थ थी । महिला की स्थिति को देखते हुए तत्परता दिखाते हुए महिला को शक्ति अनाथ आश्रम, मंडी डबवाली में भर्ती करवाया, जहां उसकी देखभाल सुनिश्चित की गई । साथ ही महिला को उचित काउंसलिंग के साथ आवश्यक उपचार उपलब्ध करवाया गया । काउंसलिग के दौरान महिला के परिजनों की तलाश के लिए निरंतर प्रयास जारी रखे गए । लंबे समय तक की गई खोजबीन, पूछताछ एवं अन्य माध्यमों से जानकारी जुटाने के बाद आखिरकार पुलिस टीम को महिला के परिजनों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई । जांच के दौरान पता चला कि महिला भूटान खेड़ी तहसील इन्द्री, करनाल की निवासी हैं । इसके उपरांत महिला थाना पुलिस ने महिला के गांव में सम्पर्क कर महिला के परिजनों को सूचित किया और आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की और महिला को सकुशल उसके परिवार के हवाले कर दिया। महिला के परिजनों ने बताया कि 05 वर्ष पहले महिला बिना बताए घर से चली गई थी । जिसकी शिकायत उन्होंने इन्द्री थाना में दी हुई थी । जो अपनी लापता महिला सदस्य को सुरक्षित पाकर परिजनों ने भावुक होकर डबवाली पुलिस का धन्यवाद किया तथा महिला थाना टीम की इस मानवीय पहल की सराहना की डबवाली पुलिस का उद्देश्य केवल कानून व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज के हर वर्ग-विशेषकर कमजोर, असहाय एवं जरूरतमंद व्यक्तियों—की सहायता करना भी है।डबवाली पुलिस आमजन से अपील करती है कि यदि कहीं कोई लावारिस, असहाय या मानसिक रूप से अक्षम व्यक्ति दिखाई दे, तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाना या हेल्पलाइन 112 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी सहायता सुनिश्चित की जा सके।डबवाली पुलिस आगे भी इसी प्रकार सेवा, सुरक्षा और सहयोग की भावना से कार्य करती रहेगी, ताकि हर जरूरतमंद व्यक्ति तक समय पर मदद पहुंचाई जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button