Haryana
Trending

गांव किठाना के सत्यनारायण आश्रम में 10 से 16 जून तक होगा 38वां विश्व शांति गायत्री यज्ञप्रतिदिन देव पूजन, हवन, कथा प्रवचन एवं संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे आयोजित।।

गांव किठाना के सत्यनारायण आश्रम में 10 से 16 जून तक होगा 38वां विश्व शांति गायत्री यज्ञप्रतिदिन देव पूजन, हवन, कथा प्रवचन एवं संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे आयोजित।।

कलायत-(तरसेम सिंह):- कलायत के गांव किठाना में ब्रह्मलीन श्री 108 स्वामी सीताराम जी ब्रह्मचारी (सूरदास जी) की 45वीं पुण्यतिथि के अवसर पर सत्यनारायण आश्रम में 10 से 16 जून तक भव्य धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान 38वें विश्व शांति गायत्री यज्ञ का आयोजन भी श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ संपन्न होगा। सत्यनारायण आश्रम प्रबंधक समिति द्वारा जारी निमंत्रण के अनुसार कार्यक्रम का शुभारंभ 10 जून को प्रात 7 बजे कलश यात्रा के साथ होगा। यज्ञ अवधि के दौरान प्रतिदिन देव पूजन, हवन, कथा प्रवचन एवं संकीर्तन आयोजित किए जाएंगे। प्रतिदिन सायं 4 बजे कथा प्रवचन एवं संकीर्तन का आयोजन होगा, जिसमें श्रद्धालु धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक ज्ञान का लाभ प्राप्त करेंगे। इस अवसर पर सुबह समाधि स्नान एवं गुरु वंदना, उसके बाद हवन और सुबह सवा दस बजे बजे पूर्णाहुति का कार्यक्रम होगा। विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा। जिसमें दूर-दराज से आने वाले श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करेंगे।
इस प्रकार रहेंगे 15 जून के कार्यक्रम:
आश्रम समिति के अनुसार 15 जून की रात्रि को विशेष संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। जिसमें भजन-कीर्तन के माध्यम से श्रद्धालु आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव करेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में संत-महात्माओं, धार्मिक विद्वानों एवं क्षेत्र के श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का लक्ष्य सत्यनारायण आश्रम प्रबंधक समिति ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे सपरिवार कार्यक्रम में पहुंचकर ब्रह्मलीन स्वामी सीताराम जी को श्रद्धांजलि अर्पित करें। विश्व शांति और मानव कल्याण के लिए आयोजित गायत्री यज्ञ में सहभागी बनें। समिति का मानना है कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, सामाजिक मेलजोल और सांस्कृतिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button