सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, फॉलो करने वालों की काउंसलिंग कर दिलाई जिम्मेदारी की सीख। ।
सोशल मीडिया पर अपराधियों का महिमामंडन करने वालों पर हिसार पुलिस की सख्ती, फॉलो करने वालों की काउंसलिंग कर दिलाई जिम्मेदारी की सीख। ।

हिसार – (अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर अपराधियों द्वारा अपनी पहचान एवं प्रभाव बढ़ाने फॉलोवर बनाकर अपराध को बढ़ावा देने तथा युवाओं को गलत दिशा में प्रेरित करने वालों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत अपराध शाखा प्रथम हिसार द्वारा कार्रवाई करते हुए आरोपी विनोद पानू निवासी थुराना हाल तारा नगर हिसार से जुड़ी सोशल मीडिया गतिविधियों की जांच की गई। जांच के दौरान कुछ व्यक्तियों द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी से उक्त आरोपी की आईडी को फॉलो करना पाया गया कार्रवाई करते हुए नरेश निवासी मोठ, अमित निवासी राजली सहित अन्य फॉलोवर्स को अपराध शाखा प्रथम हिसार में बुलाकर उनके बयान दर्ज किए गए तथा संबंधित सोशल मीडिया आईडी का सत्यापन किया गया। सभी व्यक्तियों द्वारा अपनी इंस्टाग्राम आईडी से आरोपी की आईडी को अनफॉलो एवं ब्लॉक करवाया गया। उक्त व्यक्ति हिसार, भिवानी, बरवाला व आसपास क्षेत्रों से उपस्थित हुए। सभी की विस्तृत काउंसलिंग कर समझाया गया कि सोशल मीडिया पर अपराधियों को फॉलो करना, उनकी गतिविधियों को बढ़ावा देना एवं ऐसे कंटेंट को साझा करना युवाओं पर नकारात्मक प्रभाव डालता है तथा कानून व्यवस्था के लिए भी चुनौती बन सकता है।हिसार पुलिस ने उपस्थित युवाओं को अपराध के दुष्परिणामों, सामाजिक जिम्मेदारी तथा सकारात्मक डिजिटल व्यवहार के बारे में जागरूक किया। सभी ने भविष्य में किसी भी प्रकार से अपराध को बढ़ावा न देने तथा दूसरों को भी जागरूक करने का आश्वासन दिया।एसपी हिसार ने आमजन विशेषकर युवाओं से अपील की है कि सोशल मीडिया का उपयोग सकारात्मक कार्यों के लिए करें तथा किसी भी अपराधी प्रवृत्ति के व्यक्ति को फॉलो, प्रचारित या समर्थन न करें।। #newstodayhry @newstodayhry