Haryana
Trending

स्वामी रमेश साहुवाला ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक, जिला सेवा सप्ताह के तहत दिया मानव सेवा का संदेश।।

स्वामी रमेश साहुवाला ने किया रक्तदान के प्रति जागरूक, जिला सेवा सप्ताह के तहत दिया मानव सेवा का संदेश।।

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- रक्त फैक्ट्री में नहीं बनता सिर्फ इंसान ही दे सकते हैं इसलिए हमें जब भी मौका मिले तब ही रक्त दान करना चाहिए क्योंकि एक बार रक्तदान करने से तीन लोगों की जान बच सकती हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने जीते जी रक्तदान विषय पर लायन्स इंटरनॅशनल के जनपद 321 ए3 के जिला गवर्नर लायन विशाल वडेरा द्वारा निर्धारित परियोजना कार्यक्रम के तहत होने वाले जिला सेवा सप्ताह के तहत स्थानीय कोर्ट कालोनी में व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि रक्तदान करना एक परोपकारी कार्य हैं जिससे न केवल जरूरतमंद मरीजों को नया जीवन मिलता हैं बल्कि यह स्वयं दाता के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि नियमित रक्तदान से शरीर में आयरन की मात्रा संतुलित रहती हैं जिससे दिल का दौरा और स्ट्रोक का खतरा काफी हद तक कम हो जाता हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान से पहले आपके ब्लड प्रेशर, हीमोग्लोबिन और पल्स की निःशुल्क जांच होती हैं जिससे आपको अपने स्वास्थ्य की स्थिति का पता चलता हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान एक जीवन रक्षक और परोपकारी कार्य हैं जिससे बहुत सारी जिंदगी बचाई जा सकती हैं तथा इससे हमारे शरीर को कोई नुकसान नहीं होता हैं। उन्होंने कहा कि रक्त का कोई कृत्रिम विकल्प नहीं होता, इसलिए यह जरूरतमंद मरीजों के लिए एक अनमोल उपहार हैं। इससे न सिर्फ दूसरों को जीवनदान मिलता हैं बल्कि रक्तदाता को भी स्वास्थ्य लाभ होता हैं। जनपद गवर्नर लायन विशाल वडेरा ने आह्वान किया कि रक्तदान जीवन का अमूल्य उपहार हैं जिससे हमें असंख्य लोगों के जीवन को स्पर्श करने तथा समाज पर स्थायी सकारात्मक प्रभाव छोड़ने का एक अद्वितीय अवसर प्राप्त होता हैं। उन्होंने कहा कि आइए हम सब मिलकर अपने सदस्यों, परिवारजनों, मित्रों तथा समाज के अन्य लोगों को इस जीवनदायी अभियान का हिस्सा बनने के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि इस पावन कार्य को करने के लिए आप सभी के पूर्ण सहयोग एवं अधिकतम सहभागिता की आवश्यकता हैं। इस अवसर पर विजय गोयल, पंकज कुमार, रितुन साहुवाला, संजीव कुमार, प्रणव, अंकुश, अमर साहुवाला, कश्मीर कम्बोज उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button