Haryana
Trending

प्रेम फन वाटर पार्क में परिवारों संग बिताए यादगार पल।।

प्रेम फन वाटर पार्क में परिवारों संग बिताए यादगार पल।।

सिरसा-( अक्षित कम्बोज ):- पिकनिक नई शैक्षणिक और सामाजिक उद्देश्य की पूर्ति तथा हमारा कौशल विकसित करते हैं और हमें बाहर स्वतंत्रता प्राप्त करने का अवसर प्रदान करते हैं तथा इससे हमारा व्यक्तिगत संबंध मजबूत होता हैं। ये शब्द लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला ने पन्नीवाला मोटा के नजदीक प्रेम फन वाटर पार्क में अंतरराष्ट्रीय पिकनिक दिवस पर संबोधित करते हुए व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि परिवार के साथ कुछ वक्त निकालकर अपनों के साथ हमें पिकनिक पर जाना चाहिए जिससे आपस में स्नेह, प्रेम, मोहब्बत एवं संबंध बनते हैं तथा एक-दूसरे के और नजदीक आते हैं। श्री साहुवाला ने कहा कि प्रकृति की सैर करना पिकनिक के सबसे रोमांचक, मनोरंजन और यादगार लम्हों में से एक होता हैं तथा पिकनिक का आनन्द लेने के बाद हम नई ऊर्जा से भर जाते हैं तथा तनाव से मुक्त हो जाते हैं। उन्होंने कहा कि पिकनिक हमारे जीवन में खुशियां भर देती हैं तथा यह मनोरंजन का सबसे बेहतरीन साधन हैं। उन्होंने कहा प्रत्येक मनुष्य सारा दिन कुछ-न-कुछ काम करते करते मानसिक और शारीरिक रूप से थक जाता हैं तो पिकनिक के माध्यम से यह थकावट दूर हो सकती हैं और यह वह समय होता हैं जो हमारी स्मृतियों में हमेशा ताजा रहता हैं। इससे पूर्व पार्क के संचालक धर्मपाल मिढ़ा एवं दीपक मिढ़ा ने लायन्स क्लब सिरसा अमर के संस्थापक अध्यक्ष स्वामी रमेश साहुवाला का स्वागत करते हुए कहा कि हमारे यहां पर पानी वाला पार्क, झूले एवं समुद्री लहरों में नहाने का अलग ही मजा हैं तथा यह चार एकड़ में बना हुआ हैं और यहां स्वादिष्ट खाना भी मिलता हैं। इस अवसर पर सभी ने खूब आनंद लिया और प्रियंका मिढ़ा, हर्शदीप सैनी, सोनू, राम निवास, धर्मपाल मिढ़ा, दीपक मिढ़, मनप्रीत, सीता, रीत, भावना, पवन, उमेश राजपूत उपस्थित थे।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button