Haryana
Trending

अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज, कालांवाली पुलिस ने आरोपी दबोचा II

अवैध हथियारों के खिलाफ कार्रवाई तेज, कालांवाली पुलिस ने आरोपी दबोचा II

डबवाली-(पंकज गोदारा):- अवैध हथियारों एवं आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने, अपराधियों की धरपकड़ व आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए स्टाफ कालांवाली ने आरोपी रमन कुमार को अवैध 07 जिंदा कारतूस (32 बोर) सहित काबू करने में सफलता हासिल की है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि, सीआईए स्टाफ कालांवाली पीएसआई संजीव कुमार के नेतृत्व में उनकी टीम ने गश्त पड़ताल के दौरान नहर पुल गांव गदराना पर एक संदिग्ध व्यक्ति को काबू किया । पूछताछ एवं तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 07 अवैध जिंदा कारतूस (32 बोर) बरामद हुए । जिस पर आरोपी के खिलाफ थाना कालांवाली में आर्म्स एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि:-

मामले की जांच जारी है, आरोपी को आज माननीय न्यायालय में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी । डबवाली पुलिस ने आमजन से अपील की है कि अवैध हथियारों, नशीले पदार्थों अथवा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत अपने नजदीकी थाना, चौकी व डायल 112 पर दें, ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सके और क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखी जा सके। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button