Haryana
Trending

सीआईए मील गेट ने मोबाइल स्नेचिंग व चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।।

सीआईए मील गेट ने मोबाइल स्नेचिंग व चोरी की मोटरसाइकिल सहित आरोपी को किया गिरफ्तार।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशानुसार अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए मिलगेट हिसार की टीम ने मोबाइल स्नेचिंग व मोटरसाईकिल चोरी की वारदात का सफल खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किया गया मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त चोरी की मोटरसाइकिल बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। इस मामले के संबंध में प्रभारी सीआईए मील गेट निरीक्षक पवन कुमार ने बताया कि शिकायतकर्ता योगेन्द्र मंडल पुत्र मोहन मंडल निवासी ग्राम चायटोला, थाना रसूलपुर, जिला भागलपुर (बिहार), हाल किरायेदार पड़ाव चौक हिसार ने शिकायत दी थी कि दिनांक 17.06.2026 को वह सुबह काम पर जा रहा था। जब वह जहाज पुल हिसार के नजदीक पहुंचा तो पीछे से मोटरसाइकिल पर आए एक युवक ने उसका मोबाइल फोन छीन लिया और मौके से फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाना शहर हिसार में धारा 304 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान उनकी टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए आरोपी संजय उर्फ खचर पुत्र अंग्रेज निवासी भारत बस्ती, सैनियान मोहल्ला, हिसार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने मोबाइल स्नेचिंग की वारदात करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर शिकायतकर्ता का छीना गया सैमसंग गैलेक्सी F17 5G मोबाइल फोन तथा वारदात में प्रयुक्त एक चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की गई। पुलिस द्वारा आरोपी से गहन पूछताछ की जा रही है ताकि उसके द्वारा की गई अन्य वारदातों का भी खुलासा किया जा सके। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश करके पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा और गहनता से पुछताछ की जाएगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button