पी.ओ. स्टाफ को बड़ी सफलता शस्त्र अधिनियम के मामले में बेल जम्पर गिरफ्तार।।
पी.ओ. स्टाफ को बड़ी सफलता शस्त्र अधिनियम के मामले में बेल जम्पर गिरफ्तार।।

हिसार-( अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा फरार एवं उद्घोषित अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पी.ओ. स्टाफ हिसार ने एक महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए शस्त्र अधिनियम के मामले में फरार चल रहे बेल जम्पर को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कृष्ण पुत्र सज्जन सिंह निवासी पाबड़ा के रूप में हुई है। इस बारे में पी.ओ.स्टाफ से PSI अजीत ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी के विरुद्ध शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। न्यायालय से जमानत मिलने के उपरांत आरोपी निर्धारित तिथि पर अदालत में पेश नहीं हुआ और लगातार न्यायिक प्रक्रिया से बचता रहा। आरोपी की गिरफ्तारी हेतु पी.ओ. स्टाफ द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे थे। उन्होने बताया कि गुप्त सूचना एवं तकनीकी सहायता के आधार पर पी.ओ. स्टाफ की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को काबू करने में सफलता प्राप्त की। गिरफ्तार आरोपी को नियमानुसार न्यायालय में पेश किया जाएगा तथा आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। पुलिस अधीक्षक हिसार ने पी.ओ. स्टाफ की टीम की सराहना करते हुए कहा कि कानून से बचने का प्रयास करने वाले किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। जिला पुलिस अपराधियों एवं न्यायिक प्रक्रिया से फरार चल रहे व्यक्तियों के विरुद्ध इसी प्रकार प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी। उन्होंने आमजन से भी अपील की कि किसी भी वांछित, फरार या संदिग्ध व्यक्ति की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।। #Newstodayhry @Newstodayhry




