Haryana
Trending

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गिरफ्तार।।

हिसार पुलिस की बड़ी कार्रवाई आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लाकर किया गिरफ्तार।।

हिसार-(अमित कुमार ):- पुलिस अधीक्षक हिसार के दिशा-निर्देशन एवं वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में थाना शहर हिसार पुलिस द्वारा संगठित अपराध एवं गंभीर आपराधिक मामलों में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना शहर हिसार में दर्ज एक गंभीर मामले में लंबे समय से वांछित आरोपी दिनेश उर्फ मोहित उर्फ मीतू निवासी खेरमपुर, जिला हिसार को कानूनी प्रक्रिया अपनाते हुए गिरफ्तार किया गया। मामला शिकायतकर्ता बजरंग गर्ग निवासी सेक्टर-14 हिसार द्वारा दर्ज करवाया गया था, जिसमें जान से मारने की धमकी, रंगदारी मांगने तथा आपराधिक षड्यंत्र सहित विभिन्न गंभीर धाराओं के तहत अभियोग दर्ज किया गया था। मामले की जांच के दौरान पुलिस द्वारा तकनीकी एवं कानूनी आधार पर लगातार कार्रवाई की गई तथा प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों के विरुद्ध भी आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई गई। जांच के दौरान आरोपी दिनेश उर्फ मीतू के विदेश में रहने की जानकारी मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसकी LOC (Look Out Circular) जारी करवाई गई। बाद में आरोपी के भारत आने की सूचना मिलने पर पुलिस द्वारा कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त करके आरोपी को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करके बन्द जेल हिसार करवाया गया । पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि कानून से ऊपर कोई नहीं है। जिले में अपराध, रंगदारी और आपराधिक गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। हिसार पुलिस अपराधियों के विरुद्ध कठोर एवं प्रभावी कार्रवाई लगातार जारी रखेगी।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button