Haryana
Trending

यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 537 वाहनों के कटे चालान।।

यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, 537 वाहनों के कटे चालान।।

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार के निर्देशानुसार जिला भर में सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हिसार पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करते हुए 537 वाहनों के चालान किए हैं। यह कार्रवाई बिना हेलमेट वाहन चलाने, सीट बेल्ट का प्रयोग न करने, गलत दिशा में वाहन चलाने, ओवरस्पीडिंग, मोबाइल फोन का उपयोग करते हुए वाहन चलाने, ट्रैफिक सिग्नलों की अवहेलना करने तथा अन्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ की गई। पुलिस अधीक्षक हिसार ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली अधिकांश मौतें और गंभीर चोटें यातायात नियमों की अनदेखी के कारण होती हैं। नियमों का पालन केवल कानूनी बाध्यता नहीं बल्कि स्वयं और दूसरों के जीवन की सुरक्षा के लिए आवश्यक है। जो वाहन चालक नियमों की अवहेलना करेंगे, उनके विरुद्ध भविष्य में भी इसी प्रकार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि सड़क को लापरवाही का मंच समझने वालों के लिए हिसार पुलिस किसी प्रकार की नरमी नहीं बरतेगी। यातायात नियमों की अनदेखी कर अपनी तथा अन्य लोगों की जान जोखिम में डालने वालों के खिलाफ नियमानुसार चालान, कानूनी कार्रवाई एवं विशेष निगरानी की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने आमजन से अपील करते हुए कहा कि वाहन चलाते समय हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से प्रयोग करें, निर्धारित गति सीमा का पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा ट्रैफिक नियमों का पालन कर स्वयं, अपने परिवार और समाज को सुरक्षित रखने में सहयोग करें। हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाकर प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। इसलिए सभी वाहन चालक यातायात नियमों का पालन करें, अन्यथा कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई के लिए तैयार रहें।। #Newstodayhry @Newstodayhry

Related Articles

Back to top button