Haryana
Trending

नशा मुक्त हिसार की ओर बड़ा कदम :– सिद्धांत जैन,पुलिस अधीक्षकll

नशा मुक्त हिसार की ओर बड़ा कदम :– सिद्धांत जैन,पुलिस अधीक्षक ll

हिसार-(अमित कुमार):- पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में जिला हिसार में चलाए जा रहे नशा मुक्ति अभियान के तहत नशा मुक्ति पुलिस टीम द्वारा लगातार गांव-गांव पहुंचकर लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक किया जा रहा है तथा नशा पीड़ितों को उपचार उपलब्ध करवाकर उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का कार्य किया जा रहा है।
इसी कड़ी में आज नशा मुक्ति पुलिस टीम हिसार द्वारा थाना सदर क्षेत्र के गांव न्योंली खुर्द तथा थाना आदमपुर क्षेत्र के गांव चौधरीवाली में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान ग्रामीणों, युवाओं एवं अभिभावकों को नशे से दूर रहने, अपने परिवार के सदस्यों को नशे से बचाने, शिक्षा पर ध्यान देने तथा खेलकूद एवं सकारात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया गया। @newstodayhry #newstodayhry
टीम ने गांवों में नशा पीड़ितों एवं उनके परिजनों से मुलाकात कर उन्हें उपचार जारी रखने के लिए प्रेरित किया तथा क्षेत्र में सक्रिय नशा तस्करों के संबंध में जानकारी भी एकत्रित की। इस दौरान नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक, सामाजिक एवं आर्थिक दुष्प्रभावों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई।
अभियान के दौरान जिला हिसार में कुल 04 नए नशा पीड़ितों की पहचान की गई। इनमें से 03 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल हिसार से दवाई उपलब्ध करवाई गई, जबकि 06 नशा पीड़ितों को उनके घर जाकर पहली बार आयुर्वेदिक दवाई उपलब्ध करवाई गई। इसके अतिरिक्त 04 नशा पीड़ितों को सरकारी अस्पताल स्थित नशा मुक्ति केंद्र से दूसरी बार दवाई दिलवाई गई।
आज कुल 13 नशा पीड़ितों को घर जाकर आयुर्वेदिक एवं सरकारी अस्पताल से एलोपैथिक दवाइयां उपलब्ध करवाई गईं। साथ ही उनका ब्लड टेस्ट करवाया गया तथा विशेषज्ञों द्वारा आवश्यक काउंसलिंग भी करवाई गई। उपचार के दौरान 02 नशा पीड़ितों को बेहतर इलाज के लिए सरकारी अस्पताल हिसार में भर्ती कराया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन ने कहा कि हिसार पुलिस का उद्देश्य केवल नशा तस्करों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करना ही नहीं, बल्कि नशे की गिरफ्त में आए लोगों को उपचार एवं परामर्श के माध्यम से नया जीवन प्रदान करना भी है। उन्होंने आमजन से अपील की कि नशा मुक्त हिसार के निर्माण में पुलिस का सहयोग करें तथा अपने आसपास नशा तस्करी या नशे से संबंधित किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित बनाया जा सके। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button