हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 994 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार ll
हिसार पुलिस का नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार, 994 ग्राम गांजे के साथ आरोपी गिरफ्तार ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धांत जैन,जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना सदर पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। थाना सदर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को 994 ग्राम गांजा सहित गिरफ्तार किया है।
इस संबंध में जानकारी देते हुए थाना सदर प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र गिल ने बताया कि थाना सदर में तैनात सहायक उप निरीक्षक विक्रम अपनी पुलिस टीम के साथ गश्त एवं अपराध रोकथाम ड्यूटी पर थे। इसी दौरान उन्हें विश्वसनीय सूचना प्राप्त हुई कि कुन्दन पुत्र कांती प्रसाद निवासी गांव न्योली कला, जिला हिसार अपने घर के बाहर अवैध रूप से गांजा बेच रहा है। @newstodayhry #newstodayhry
तलाशी के दौरान आरोपी के कब्जे 994 ग्राम गांजा बरामद हुआ। आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ बरामद होने पर थाना सदर हिसार में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धांत जैन, आईपीएस ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा, ताकि उससे गहन पूछताछ कर यह पता लगाया जा सके कि वह गांजा कहां से लेकर आया था तथा इसे किसे सप्लाई करने वाला था। मामले में नशा तस्करी से जुड़े अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गंभीरता से जांच की जाएगी। यदि जांच के दौरान किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता सामने आती है तो उसके विरुद्ध भी नियमानुसार कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
एसपी ने कहा कि हिसार पुलिस जिले में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी अभियान चला रही है तथा युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वाले किसी भी व्यक्ति को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry



