Haryana
Trending

नशा तस्करों पर वार, 08 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार ll

नशा तस्करों पर वार, 08 ग्राम हेरोइन सहित आरोपी गिरफ्तार ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-पुलिस अधीक्षक दीपक सहारन के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए ऐलनाबाद पुलिस टीम ने महत्वपूर्ण सुचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए ऐलनाबाद क्षेत्र से एक व्यक्ति को 08 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए सीआईए ऐलनाबाद प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कमार ने बताया कि गिरफ्तार किए गए व्यक्ति की पहचान लखविन्द्र सिंह उर्फ लखा पुत्र बलदेव सिंह निवासी मौजू की ढाणी तलवाड़ा खुर्द ऐलनाबाद के रूप में हुई है। @newstodayhry #newstodayhry उन्होंने बताया कि सीआईए ऐलनाबाद की पुलिस टीम गश्त एवं चेकिंग के दौरान ठोबरिया रोड़ ऐलनाबाद क्षेत्र में मौजूद थी। इसी दौरान सामने की तरफ से एक व्यक्ति पैदल आता दिखाई दिया। पुलिस की गाड़ी को देखकर उक्त व्यक्ति अचानक वापस मुड़कर भागने का प्रयास किया तो पुलिस टीम ने उसे रोककर पूछताछ की। बाद में राजपत्रित अधिकारी की मौजूदगी में नियमानुसार तलाशी ली गई, जिसके दौरान उसके कब्जे से 08 ग्राम 48 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना ऐलनाबाद में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीआईए प्रभारी ने बताया कि आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों की पहचान कर उनके खिलाफ भी नियमानुसार कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button