नशा तस्करी नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का कमरतोड़ प्रहार जारी ll
नशा तस्करी नेटवर्क पर डबवाली पुलिस का कमरतोड़ प्रहार जारी ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर आईपीएस के कुशल निर्देशन में नशे के कारोबार के खिलाफ डबवाली पुलिस का अभियान लगातार तेज होता जा रहा है । नशा तस्करी के नेटवर्क को जड़ से उखाड़ने के उद्देश्य से चौकी गोरीवाला पुलिस ने दिनांक 26 जुलाई 2026 को अलग-अलग स्थानों पर दबिश देते हुए चार नशा तस्करों को काबू किया है । पुलिस टीमों ने आरोपियों के कब्जे से दो मोटरसाइकिल जब्त करते हुए 13 ग्राम से अधिक हेरोइन बरामद की है।
पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि चौकी गोरीवाला प्रभारी एएसआई जगपाल सिंह के नेतृत्व में उनकी टीम ने गांव कालुआना से मानक टिब्बी रोड़ पर नाकाबंदी के दौरान दो मोटरसाइकिल सवार व्यक्तियों को काबू किया गया । कोई नशीला पदार्थ होने के संदेह पर उनकी नियामनुसार तलाशी ली गई तो उनके कब्जे से 07 ग्राम 390 मिलीग्राम हेरोइन बरामद हुई । जिस संबंध में मोटरसाइकिल व बरामद हेरोइन को कब्जा पुलिस में लेकर दोनों आरोपियों रवि कुमार व राजेन्द्र के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।इसी तरह एक अन्य कार्रवाई में चौकी गोरीवाला पुलिस टीम ने गोरीवाला से मोडी रोड़ पर गश्त पड़ताल के दौरान मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों को संदेह के आधार पर रूकवाकर नियमानुसार तलाशी ली तो उनके कब्जे से 05.790 ग्राम हेरोइन बरामद हुई । जो मोटरसाइकिल व बरामद हेरोइन को कब्जे में लेकर दोनों आरोपियों विजय सिंह व जगदीश उर्फ गोगी के खिलाफ थाना सदर डबवाली में मादक पदार्थ अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई है ।उक्त मामलों में आरोपियों से पूछताछ की जा रही है ताकि इस नशा तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाकर उन्हें भी कानून के शिकंजे में लेकर उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सके । आरोपियों को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी ।नशे के खिलाफ डबवाली पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। नशा तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। पुलिस द्वारा नशे की सप्लाई चेन को तोड़ने के साथ-साथ नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है आमजन के सहयोग से ही नशा मुक्त और अपराध मुक्त डबवाली के संकल्प को साकार किया जा सकता है। यदि किसी व्यक्ति को नशा तस्करी या नशीले पदार्थों की अवैध बिक्री से संबंधित कोई भी जानकारी हो तो तुरंत केन्द्र सरकार द्वारा जारी मानस पोर्टल व हेल्पलाइन न.1933, डबवाली पुलिस के मो. न. 9138999748 अथवा नजदीकी थाना या चौकी में सूचित करें । सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्ण रूप से गोपनीय रखी जाएगी । @newstodayhry #newstodayhry




