Haryana
Trending

पुलिस परिवार के बुजुर्गों के लिए एसपी सिद्धान्त जैन की अनूठी पहल ll

पुलिस परिवार के बुजुर्गों के लिए एसपी सिद्धान्त जैन की अनूठी पहल ll

हिसार-(अमित कुमार):-पुलिस अधीक्षक हिसार श्री सिद्धान्त जैन द्वारा पुलिस परिवार के बुजुर्गों के सम्मान, सुविधा एवं उनके बेहतर जीवन-यापन को ध्यान में रखते हुए एक सराहनीय एवं मानवीय पहल की गई है। पुलिस लाइन हिसार के सरकारी आवासों में रहने वाले पुलिस कर्मचारियों के साथ रहने वाले वरिष्ठ नागरिकों (माता-पिता) की सुविधा के लिए एक विशेष वरिष्ठ नागरिक विश्राम स्थल तैयार कराया गया है। एसपी सिद्धान्त जैन ने बताया कि पुलिस लाइन में रहने वाले अनेक पुलिस कर्मचारियों के वृद्ध माता-पिता ने आपसी बैठने एवं समय व्यतीत करने के लिए एक सुविधाजनक स्थान की आवश्यकता जताई थी। उनकी इस मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस लाइन परिसर में एक विशाल शेड का निर्माण कराया गया, जिसके नीचे बैठने के लिए कुर्सियों एवं लकड़ी के तख्तों की व्यवस्था की गई है। इसके साथ ही गर्मी से राहत प्रदान करने के लिए पंखे एवं कूलर लगाए गए हैं तथा स्वच्छ एवं ठंडे पेयजल की सुविधा के लिए वाटर कूलर भी स्थापित किया गया है।उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल सुविधाएं उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि पुलिस परिवार के उन बुजुर्गों को सम्मान देना है, जिन्होंने अपने जीवन का महत्वपूर्ण समय परिवार और समाज के लिए समर्पित किया है। अब वे एक सुरक्षित, आरामदायक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में बैठकर आपस में समय व्यतीत कर सकेंगे।आज पुलिस लाइन में बड़ी संख्या में उपस्थित वरिष्ठ नागरिकों ने इस पहल पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन का हृदय से आभार व्यक्त किया। बुजुर्गों ने कहा कि यह केवल एक शेड नहीं, बल्कि उनके सम्मान और अपनत्व का प्रतीक है। उन्होंने एसपी साहब को दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद दिया। पुलिस अधीक्षक श्री सिद्धान्त जैन ने कहा कि पुलिस परिवार केवल पुलिस कर्मचारियों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनके माता-पिता और परिवार के प्रत्येक सदस्य का सम्मान और कल्याण भी हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि पुलिस कर्मी दिन-रात जनता की सेवा में लगे रहते हैं, ऐसे में उनके परिवार और विशेषकर बुजुर्ग अभिभावकों की सुविधा का ध्यान रखना भी विभाग का नैतिक दायित्व है।उन्होंने कहा कि हिसार पुलिस भविष्य में भी पुलिस कर्मचारियों एवं उनके परिवारों के कल्याण के लिए ऐसे जनहितकारी और मानवीय प्रयास निरंतर करती रहेगी। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button