नशा मुक्त समाज का संदेश, भिवानी के केमिस्टों ने लिया बड़ा संकल्प II
नशा मुक्त समाज का संदेश, भिवानी के केमिस्टों ने लिया बड़ा संकल्प II

भिवानी-(अभिषेक ठाकुर):-भिवानी में मेडिकल एंड ड्रग सोसाइटी की अहम बैठक आयोजित की गई, जिसमें नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव किया गया। बैठक में केमिस्टों ने नशा न बेचने और नकली दवाओं के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प भी लिया। इस दौरान दवा कारोबार को मजबूत बनाने और हरियाणा सरकार की गाइडलाइंस का पालन करने का संदेश दिया गया। भिवानी में आयोजित मेडिकल एंड ड्रग सोसाइटी की बैठक में सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। संजय कनोडिया को प्रधान, अशोक गोयल को महासचिव, आशीष गोयल को कोषाध्यक्ष और अतुल ठुकराल को उपप्रधान नियुक्त किया गया। वहीं अशोक सिंगला को ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट की जिम्मेदारी सौंपी गई। बैठक में डॉ. विनोद अंचल और डॉ. नीतीश गोयल भी विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में अशोक सिंगला, ऑल इंडिया वाइस प्रेसिडेंट ने कहा कि भिवानी जिला लंबे समय से हरियाणा स्टेट संगठन से पूरी तरह जुड़ा नहीं था, लेकिन अब नए संगठनात्मक ढांचे के साथ यह तालमेल मजबूत होगा। इससे जिले के दवा विक्रेताओं को राज्य स्तर पर सहयोग मिलेगा और उनकी समस्याओं का समय पर समाधान किया जा सकेगा। बैठक के दौरान संजय कनोडिया, नव-नियुक्त प्रधान ने कहा कि नशा न बेचने और किसी भी तरह के नशे के कारोबार से दूर रहने की शपथ ली। साथ ही नकली दवाओं के बढ़ते खतरे पर चिंता जताते हुए ऑनलाइन माध्यम से बिक रही फर्जी दवाओं के प्रति सतर्क रहने की अपील की गई। वक्ताओं ने कहा कि सरकार की गाइडलाइंस के अनुरूप ही दवा कारोबार संचालित किया जाएगा ताकि लोगों को सुरक्षित और प्रमाणित दवाएं मिल सकें। मेडिकल एंड ड्रग सोसाइटी की इस बैठक के जरिए जहां संगठन को नया नेतृत्व मिला, वहीं नशा मुक्त समाज और नकली दवाओं पर रोक लगाने का मजबूत संदेश भी दिया गया। नए पदाधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि दवा विक्रेताओं के हितों की रक्षा के साथ-साथ सरकार के सभी नियमों का पूरी जिम्मेदारी से पालन किया जाएगा। @newstodayhry #newstodayhry



