Haryana
Trending

अधिवक्ताओं ने जबरन थोपे गए कानून के विरोध में निकाला पैदल मार्च ll

अधिवक्ताओं ने जबरन थोपे गए कानून के विरोध में निकाला पैदल मार्च ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-ज्वाइंट एक्शन कमेटी पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर एलएडीसी पॉलिसी को रद्द करवाने के विरोध में बुधवार को जिला बार एसोसिएशन से जुड़े अधिवक्ताओं ने जिला बार संघ के अध्यक्ष गंगाराम ढाका की अध्यक्षता में बार रूम से डीएलएसए रूम व डीसी कार्यालय तक पैदल मार्च निकाला। वहीं इस कानून के विरोध में 6 अधिवक्ता भूख हड़ताल पर बैठे, जिनमें जसदीप सिंह खैरा, आर डी बिश्नोई, अशोक सहारण, अजय सैनी, विनोद बैनीवाल, सुनील बजाज शामिल रहे। पैदल मार्च में जिला बार संघ सिरसा, ऐलनाबाद , डबवाली, कालांवाली, नाथूसरी चोपटा के समस्त वकीलों ने उपस्थिति दर्ज करवाई। अपनी मांगों के पक्ष में संस्था के अध्यक्ष तथा कन्वीनर पंजाब एंड हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी ने कहा कि अब हम चुप रहने वाले नहीं हैं और जोरदार तरीके से हम पंजाब एंड हरियाणा ज्वाइंट एक्शन कमेटी का साथ देंगे। युवा नेता पुनीत पाल सिंह बिश्नोई, अशोक सहारण, नरेंद्र सिंह यादव तथा अन्य लोगों ने कहा कि यह वकील भाईचारे पर धक्के से थोपा हुआ कानून है। ऐलनाबाद, डबवाली, नाथूसरी चोपटा, रानियां से आए हुए प्रतिनिधियों व अध्यक्षों ने कहा हम सदा जिला बार संघ के साथ हैं और जो भी हमारी ड्यूटी लगाई जाएगी, हम उसका पूर्णतया पालन करेंगे। उन्होंने कहा कि सरकार हमारे रोजगार को बंद करना चाहती है और जबरन नए कानून बनाकर हमें बेरोजगार करना चाहती है। समस्त महिला अधिवक्ताओं ने अपने उद्बोधन में कहा कि हमें दिल्ली-चंडीगढ़, जंतर-मंतर जहां भी जाना पड़े, वहां पूरी शक्ति से पहुंचेंगे। इस लड़ाई में जिला बार संघ के समस्त प्रतिनिधि युवा वकील तथा अन्य स्थानों से आए हुए वकीलों ने भी अपने भरपूर समर्थन का आश्वासन दिया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button