Haryana
Trending

देश सेवा के 22 साल… गांव के बेटे की घर वापसी पर झोरड़नाली में जश्न, ग्रामीणों ने किया सम्मानित II

देश सेवा के 22 साल... गांव के बेटे की घर वापसी पर झोरड़नाली में जश्न, ग्रामीणों ने किया सम्मानित II

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):- सिरसा जिले के गांव झोरड़नाली में 22 साल तक भारतीय सेना में देश की सेवा करने के बाद गांव लौटे फौजी का ग्रामीणों ने जोरदार स्वागत किया। लंबे समय तक देश की सीमाओं की रक्षा करने के बाद अपने गांव पहुंचे जवान के सम्मान में ग्रामीणों ने स्वागत समारोह आयोजित किया। इस दौरान गांव के लोगों, युवाओं और बुजुर्गों ने फूल-मालाओं से फौजी का अभिनंदन किया और उनके सैन्य जीवन की उपलब्धियों पर गर्व जताया। गांव में पहुंचने पर फौजी का ढोल-नगाड़ों और उत्साह के साथ स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि यह पूरे गांव के लिए गर्व और खुशी का अवसर है कि गांव का बेटा 22 वर्षों तक भारतीय सेना में सेवाएं देने के बाद सकुशल वापस लौटा है। उनकी देशभक्ति, अनुशासन और समर्पण युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। इस अवसर पर फौजी ने अपने 22 साल के सैन्य जीवन के अनुभव मीडिया के साथ साझा किए। #newstodayhry @newstodayhry

उन्होंने बताया कि- सेना में सेवा करना उनके लिए गर्व की बात रही है। इस दौरान उन्हें देश के प्रति जिम्मेदारी, अनुशासन, कठिन परिस्थितियों में धैर्य रखने और साथियों के साथ मिलकर काम करने जैसे कई महत्वपूर्ण अनुभव प्राप्त हुए। उन्होंने सेना में बिताए समय की यादें भी साझा कीं। फौजी ने युवाओं को देश सेवा के लिए आगे आने और सेना में भर्ती होकर देश की रक्षा करने का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि सेना केवल नौकरी नहीं, बल्कि देश के प्रति समर्पण और सेवा का अवसर है। ग्रामीणों ने फौजी को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और अच्छे की कामना की। गांव में हुए इस स्वागत समारोह से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल रहा। #newstodayhry @newstodayhry

Related Articles

Back to top button