Haryana
Trending

वैदवाला के किसानों का लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू ll

वैदवाला के किसानों का लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-सिरसा के लघु सचिवालय से इस वक्त की बड़ी खबर! अपनी जमीनों और हक की लड़ाई के लिए वैदवाला और आसपास के गांवों के किसान एक बार फिर सड़कों पर उतर आए हैं। किसानों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए लघु सचिवालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है।किसानों का सीधा आरोप है कि प्रशासन और सरकार ने उनके साथ किया गया समझौता तोड़ दिया है। बैनर पर साफ लिखा है—’किसानों से धक्काशाही बंद करो’ और ‘टावर लाइन का उचित मुआवजा दो’।”किसानों का कहना है कि उनकी वैदवाला और सिकंदरपुर की बेशकीमती जमीनों का मुआवजा वर्तमान बाजार रेट के आधार पर नहीं दिया जा रहा है। बिजली महकमे के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए किसानों ने चेतावनी दी है कि जब तक उनकी जमीनों का सही पुनर्मूल्यांकन (Revaluation) नहीं होता और उचित मुआवजा नहीं मिलता, यह धरना खत्म नहीं होगा।”अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस टकराव को टालने के लिए किसानों से दोबारा कब बात करता है, या फिर किसानों का यह आक्रोश और लंबा खिंचेगा। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button