बंद घर से नगदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll
बंद घर से नगदी चोरी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर के कुशल नेतृत्व में डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर अंकुश लगाने व अपराधियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत कार्रवाई करते हुए प्रभारी सीआईए स्टाफ कालांवाली पीएसआई सतपाल सिंह की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए गांव चकेरियां में बंद पड़े घर में घुसकर नकदी चोरी के मामले को सुलझाते हुए आरोपी मंगा को काबू किया है ।
मामले की विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि दिनांक 09.06.2026 को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गांव चकेरियां में बंद पड़े घर के ताले तोड़कर नकदी चोरी कर ली गई । जिस सम्बंध में थाना कालांवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।जो उनकी टीम ने मामले की गहनता से जांच करते हुए घटनास्थल से जुटाए गए सीसीटीवी फुटेज व अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई करते हुए संदिग्ध ठिकानों की जानकारी जुटाकर दबिश देनी शुरू की । जिसके परिणामस्वरूप आरोपी की पहचान कर आरोपी को काबू कर लिया । आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा 22,500 रुपये नगद राशि भी बरामद की गई है । आरोपी को आज माननीय अदालत में पेश कर आगामी कार्रवाई की जाएगी।आरोपी के आपराधिक रिकार्ड के अनुसार आरोपी के खिलाफ थाना औढ़ा में लड़ाई झगड़े के संबंध में 04 अभियोग पहले से दर्ज हैं । @newstodayhry #newstodayhry




