Haryana
Trending

डबवाली पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली पुलिस ने चोरी का मामला सुलझाया, दो आरोपी गिरफ्तार ll

डबवाली-(पंकज गोदारा):-पुलिस अधीक्षक डबवाली जसलीन कौर आईपीएस के निर्देशानुसार अपराध व अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए डबवाली पुलिस द्वारा क्षेत्र में चोरी व लूट की घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे इस विशेष अभियान के अंतर्गत प्रबंधक थाना शहर डबवाली नि. अवतार सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मंडी डबवाली में जीप डिस्पोजल गोदाम से हुई चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है ।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए पुलिस प्रवक्ता ने बतलाया कि दिनांक 27.07.2026 को थाना शहर डबवाली में प्राप्त शिकायत के दौरान मंडी डबवाली में स्थित शिकायतकर्ता के जीप डिस्पोजल गोदाम से जीप के अलोय व्हील की स्टेपनी, बैटरी व टायर सहित अन्य सामान अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों द्वारा चोरी कर लिया गया । जिस संबंध में थाना शहर डबवाली में अज्ञात व्यक्ति/व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अभियोग दर्ज कर जांच शुरू की गई ।
मामले की गहन जांच करते हुए उनकी टीम ने घटना स्थल से जुटाए गए महत्वपूर्ण साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज ओर गुप्त सूचनाओं के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की । जो मामले की जांच के दौरान दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया और दोनों का नाम इकबाल सिंह है । दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरीशुदा सामान भी बरामद किया जा चुका है । आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है । @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button