Haryana
Trending

गुरु पूर्णिमा पर बाबा भूमणशाह धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा ब्रह्मदास महाराज ने बांटे हजारों पौधे ll

गुरु पूर्णिमा पर बाबा भूमणशाह धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा ब्रह्मदास महाराज ने बांटे हजारों पौधे ll

सिरसा-(अक्षित कम्बोज):-मुख्य धाम बाबा भूमशाह, ग्राम बाबा भूमणशाह, सिरसा में गुरु पूर्णिमा एवं पौधा वितरण सहित अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संबंधी जानकारी देते हुए डेरे के सेवक सचिव विनोद एडवोकेट ने बताया कि कार्यक्रम की शुरूआत सुबह 7 बजे डेरा परिसर में डेरे के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज के पावन सान्निध्य में हवन यज्ञ किया गया, जिसमें बाबा ब्रह्मदास महाराज के साथ उपस्थित श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ में पूर्णाहूति डाली। हवन यज्ञ के पश्चात रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें 51 यूनिट रक्त शिव शक्ति ब्लड बैंक सिरसा की टीम द्वारा एकत्रित किया गया। गुरु पूर्णिमा उत्सव पर चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया, जिसमें विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा नाक, कान गला व हड्डियों के रोगों की जांच की गई। गुरु पूर्णिमा उत्सव पर आयोजित सत्संग में मुख्य डेरा बाबा भूमणशाह के गद्दीनशीन संत बाबा ब्रह्मदास महाराज ने गुरु की महिमा के बारे में श्रद्धालुओं को अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि गुरु के बिना ज्ञान की प्राप्ति संभव नहीं है। गुरू मनुष्य और ईश्वर को मिलाने वाला सेतू है, जो परमात्मा का साक्षात करवाकर जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति प्रदान करता हैं और हमारे जीवन को आनंदित करता हैं। उन्होंने कहा कि गुरू की उपाधि परमात्मा से भी उपर हैं और जब मनुष्य के हृदय में परमात्मा के पाने की इच्छा पैदा होती हैं तब वह गुरु की शरण में चला जाता हैं तब गुरू उसे सही मार्ग पर ले जाकर लक्ष्य तक पहुंचा देता हैं। इसके पश्चात बाबा ब्रह्मदास महाराज ने श्रद्धालुओं को हजारों फलदार पौधे वितरित करते हुए कहा कि पर्यावरण को बचाने के लिए अधिक से अधिक पौधारोपण करना चाहिए। पर्यावरण संरक्षण हम सब की जिम्मेवारी है। बाबा ब्रह्मदास महाराज ने कहा कि पौधे लगाना ही नहीं, उसके बड़ा होने तक सार-संभाल का भी संकल्प लें, ताकि हमारी आने वाली पीढ़ी स्वच्छ हवा में सांस ले सके। इस अवसर पर श्रद्धालुओं ने लंगर का प्रसाद भी ग्रहण किया। @newstodayhry #newstodayhry

Related Articles

Back to top button